ब्रेकिंग

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खाक, महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित ​

कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 'ऐतिहासिक' वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल; फूँका केंद्र का पुतला

भाजपा नेता ने कहा छवि धूमिल करने का प्रयास किया,आपसी लेनदेन को भ्रष्टाचार बताना गलत

चांदनी बिहारपुर में जनजीवन अस्त-व्यस्त; तेंदूपत्ता, ईंट और आम की फसल को भारी नुकसान..

22 लाख की फिरौती के लिए महिला का अपहरण करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार..

सूचना

: जेल में पेयजल संकट, जहरीले पानी ने बढ़ाई जेल प्रबंधन की मुसीबत

Admin

Wed, Jul 4, 2018
प्रवेश गोयल सूरजपुर- उपेजल सूरजपुर में निरूद्ध विचाराधीन बंदी इन दिनों दूषित पानी पीने को मजबूर है, जेल प्रबंधन द्वारा पेयजल के लिए खुदाई कराये गये सभी ट्यूबवेलों से फ्लोराइड युक्त पानी निकलने के कारण नगर पालिका के टैंकर से पानी लेना पड़ रहा है। गौरतलब है कि सूरजपुर न्यायालय द्वारा हाल ही में निरूद्ध बंदियों को कानूनी जानकारी प्रदान करने हेतु विधिक साक्षरता षिविर लगाया था, तब इस बात की जानकारी न्यायधीषगणों को लगी कि जेल परिसर में खोदे गये सभी ट्यूबवेलों से निकलने वाले पानी में फ्लोराइड की मात्रा बहुत ज्यादा है, प्रदूषित पानी निकलने के कारण बंदियों व जेल कर्मचारियों के स्वास्थ्य पर बूरा असर डालता है। जेल में रहने वाले बंदियों और कर्मचारियों को ऐसी स्थिति में पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। यह बात संज्ञान में आते ही विधिक टीम ने कलेक्टर केसी देवसेनापति से चर्चा की तो कलेक्टर ने सूरजपुर नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी घनष्याम शर्मा को टैंकर से जेल में पेयजल की सप्लाई करने हेतु निर्देषित किया, इस पहल के बाद जेल में टैंकरों से पानी की सप्लाई तो शुरू हो गई, लेकिन इस व्यवस्था से जेलकर्मियों व बंदियों को उतनी मात्रा में पानी नहीं मिल पा रहा है, जितनी जरूरत है। पीएचई और नपा प्रबंधन कर रहा लापरवाही इस संबंध में सूरजपुर जेल के अधीक्षक एके शुक्ला ने चर्चा के दौरान बताया कि बंदियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने हेतु अब तक परिसर में चार ट्यूबवेल खोदे गये है, सभी ट्यूबवेलों में फ्लोराइड की मात्रा बहुत ज्यादा होने से पानी का उपयोग घातक है। नगर पालिका की पेयजल सप्लाई लाईन से कनेक्षन लेने हेतु पीएचई और नपा प्रबंधन को कई मर्तबा पत्र लिखा गया है, लेकिन पांच माह बीत जाने के बाद भी इस दिषा में कोई पहल न होने से जेल में पानी की समस्या यथावत बनी हुई है। नपा ने पीएचई पर किया दोषारोपण जेल की पेयजल समस्या का समाधान करने के लिए महज दो मीटर पाईप लाईन और वाल्व लगाने की आवष्यकता है, जिसके लिए नगर पालिका और पीएचई प्रबंधन के मध्य पत्र युद्ध चल रहा है। वास्तव में पीएचई द्वारा वाल्व उपलब्ध करा दिया जाता तो जेल तक शुद्ध पेयजल आसानी से पहुच जाता, लेकिन पीएचई इस दिषा में कोई पहल नहीं कर रही है। ऐसा नहीं है कि पीएचई अगर उपकरण प्रदान न करे तो नगर पालिका इस कार्य को नहीं कर पायेगी। नगर पालिका भी जेल में पानी पहुंचाने हेतु पाईप लाईन को दूरूस्त करने की बजाये पीएचई पर दोषारोपण करने में तुली है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें