ब्रेकिंग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

एडवेंचर स्पोर्ट्स’बना पुरानपारा स्कूल, टपकती छत और गिरते प्लास्टर के बीच 38 मासूमों की 'साहसिक' पढ़ाई!

सूचना

: जैविक खेती से आय दुगनी करने हुई कार्यशाला..

Admin

Thu, Jun 7, 2018
सूरजपुर-शासन की कृषि आधारित योजना में जैविक खेती को बढ़ावा देने और किसानों की पैदावार का उचित व सही मूल्य दिलाने को लेकर सिम्फेड के द्वारा अग्रोहा भवन में क्रेता-विक्रेता सम्मेलन व कार्यशाला का आयोजन किया गया।प्रेमनगर ब्लाक के पंजीकृत किसानों को शिविर के माध्यम से जैविक खेती के लाभ और फसल उत्पादन के पश्चात बाजार में उचित मूल्य प्राप्त करने के लिए आवश्यक जानकारी और उपायों के साथ जैविक कीटनाशक तैयार करने के बारे में बताया गया।सिम्फेड के द्वारा जिला व राज्य स्तरीय क्रेताओं में आर.आर.इंटरप्राइजेज रायपुर व राजधानी हार्टिकल्चर एंड सीड्स प्राइवेट लिमिटेड भुवनेश्वर का सीधे किसानों से संपर्क कराया गया।अपनी जैविक उत्पादित पैदावार का उचित मूल्य प्राप्त करने के साथ जीवन यापन और आर्थिक स्थिति सुदृण करने के अवसर प्रदान किये गए।आयोजन में कलेक्टर के.सी.देवसेनापति,उप संचालक कृषि एस.के.प्रसाद,सिम्फेड के एफ.के.मोहापात्रा,शुभेन्द्र सिंह चौहान व बढ़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें