ब्रेकिंग

'अर्नव' चक्रवात की आहट से चांदनी बिहारपुर में किसानों की बढ़ी चिंता, प्रशासन ने 24 घंटे का कंट्रोल रूम किया स्थापित

प्रतापपुर में 1.86 हेक्टेयर सरकारी जमीन का ‘खेल’, कानून के मुंह पर तमाचा!

ओड़गी में खुली नई शराब दुकान, टारगेट के चक्कर में आबकारी विभाग का ‘रंगीन’ कारनामा!

खेतों में लहलहा रही धान की फसल, ऑनलाइन रिकॉर्ड में रकबा शून्य, पटवारी हड़ताल से किसानों पर गहराया संकट

गुरुजी ‘महुआ रस’ के नशे में धरती माता की गोद में लीन, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा!

सूचना

: ज्यादा मुनाफा का लालच देकर लाखो की ठगी…पैसे मांगने पर बहाना बाजी…शिकायत पर अपराध तक दर्ज नही…ठगी के मामले में लगातार बढोत्तरी....

Admin

Fri, Dec 31, 2021

राजेश सोनी
सूरजपुर. जिले की पुलिसिया कार्यवाही लगातार कटघरे में है तमाम आलोचनाओ के बीच व्यव्स्थाये लचर बनी हुई है थाने में शिकायतो का अंबार है तो वही कार्यवाही के अभाव में फरियादी पुलिस अधीक्षक कार्यालय का चक्कर लगा रहे है लेकिन वहा से भी निराश होना पड रहा है. ठगी में मामले में इन दिनो पुलिस खुद की पीठ थपथपा रही है लेकिन कुछ ठगी के मामले ऐसे है जिस पर अपराध तक दर्ज कराना मुनासिब नही समझा जा रहा है. बिश्रामपुर थाने में 9 लाख रुपये की ठगी के मामले में तीन माह गुजर जाने के बाद अब पिडित उच्चधिकारियों का चक्कर लगा रहे है. पुरा मामला इस तरह है बिश्रामपुर शांती नगर के रहने वाले मोहम्मद एकराम अंसारी व सुबानी लकडा शंकरगढ जिला बलरामपुर ने बिश्रामपुर के दो लोगो पर ज्यादा मुनाफा का लालच देकर 9 लाख से ज्यादा की ठगी का आरोप लगाया है. पुलिस अधीक्षक को दिये शिकायत में बताया कि ये दोनो 20 माह तक 20 से 25 हजार रुपये जमा करवाये और 5 लाख देने और अधिक मुनाफा देने का मायाजाल दिखाया गया. जब अवधि बीत गया तब अपने जमा पैसे मागने पर देने से इंकार कर उल्टे जहा जाना है चले जाओ कहकर भगा दिया. खुद ठगा महसुस होने पर ठगे गये पिडितो ने सितंबर महिने में स्थानिय थाने से शिकायत की थी. वहा से न्याय नही मिलने पर पिडितो ने पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस महानिरिक्षक सरगुजा से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है. पिडित ने बताया कि थाने का चक्कर काटते थक गये है पुलिस को दिये गये रुपये का सबुत तक दिये है पर ठगी करने वालो पर कार्यवाही करने में पुलिस के हाथ पैर फुल रहे है. फिलहाल पिडितो ने पुलिस के उच्चअधिकारियों से लिखित शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है.
बडे पैमाने पर ठगी का खेल है
कोयलांचल क्षेत्र में बडे पैमाने पर ठगी के खेल खेला जा रहा है ज्यादा मुनाफा का लालच देकर लाखों रुपये का वारान्यारा किया जा रहा है जब ठगी का एहसास होता है तब तक बहुत देर हो जाती है कई पिडित ऐसे है जो लोक लाज के वजह से शिकायत तक नही करते है. तो वही ब्याज माफिया भी जरुरतमंद लोगो को पैसा देकर ज्यादा ब्याज मुनाफा लुटने में लगे है. पुलिस की कार्यवाही के अभाव में यह धंधा अच्छा खासा फल फुल रहा है.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें