ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: ज्वेलरी दुकान से उठाईगिरी करने के मामले में 1 आरोपी गिरफ्तार...

Admin

Mon, Feb 20, 2023

*1 लाख 25 हजार रूपये कीमत के सोने के जेवरात किया गया बरामद।

सूरजपुर.  रामानुजनगर में ज्वेलरी दुकान से उठाईगिरी करने के मामले में पुलिस ने 1 आरोपी गिरफ्तार कर 1 लाख 25 हजार रूपये कीमत के सोने के जेवरात किया गया बरामद किया है. पूरा मामला 25 जुलाई 2022 का है जब ज्वेलरी संचालक का पुत्र दुकान खोला ही था उसी दौरान 2 अज्ञात लोग मोटर सायकल से दुकान पहुंचे और लाॅकेट व चांदी का आभूषण दिखाने को बोले काफी देर के बाद दोनों वस्तु को खरीदे इसी बीच रितिक का ध्यान भटकाकर सोने का मंगलसूत्र 6 नग को चोरी कर अपने बैग में रखकर चले गए जिसकी जानकारी कुछ देर बाद होने पर पुलिस में शिकायत पर अपराध दर्ज किया गया था। इस घटना के एक माह बाद प्रेमनगर की ज्वेलरी दुकान में दो अज्ञात लोग आकर 50 ग्राम सोने का लाॅकेट चोरी कर ले जाने के पर शिकायत पर पुलिस ने धारा 379 के तहत मामला पंजीबद्ध किया था। मामले में  रामानुजनगर व प्रेमनगर की संयुक्त पुलिस टीम के द्वारा दोनों ज्वेलर्स दुकान सहित कई सीसीटीव्ही फुटेज खंगाला गया जो दोनों ज्वेलर्स पर वारदात को अंजाम देने वाले 2 व्यक्ति वहीं थे। विवेचना के दौरान साइबर सेल की भी मदद ली गई इसी बीच मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि वारदात में बुढ़ार-शहडोल निवासी चोर के द्वारा अंजाम दिया गया है जिसके बाद पुलिस टीम ने दबिश देकर संदेही युसुफ अली जाफरे पिता फिरोज अली जाफरे उम्र 50 वर्ष निवासी बुढार, टिकरी टोला वार्ड क्र. 15, थाना बुढ़ार, जिला शहडोल को पकड़ा। पूछताछ पर उसने बताया कि अपने एक साथी के साथ मिलकर पहले रामानुजनगर फिर प्रेमनगर स्थित ज्वेलर्स दुकान से सोने के जेवरात को चोरी किए। पूछताछ पर आरोपी ने यह भी बताया कि चोरी से पहले ज्वेलर्स दुकान की रेकी करते थे और दुकान में सोने की जेवरात की खरीदी करने के दौरान दुकानदार का ध्यान भटकार जेवरात पर हाथ साफ करते थे। मामले में आरोपी के निशानदेही पर 1 नग मंगलसूत्र व 4 नग सोने का लाॅकेट कीमती करीब 1 लाख 25 हजार रूपये का बरामद कर आरोपी युसुफ अली जाफरे को गिरफ्तार किया गया। वहीं मामले में एक आरोपी फरार है जिसकी पतासाजी की जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें