ब्रेकिंग

9 साल की मासूम से दादा ने की दरिंदगी

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खाक, महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित ​

कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 'ऐतिहासिक' वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल; फूँका केंद्र का पुतला

भाजपा नेता ने कहा छवि धूमिल करने का प्रयास किया,आपसी लेनदेन को भ्रष्टाचार बताना गलत

चांदनी बिहारपुर में जनजीवन अस्त-व्यस्त; तेंदूपत्ता, ईंट और आम की फसल को भारी नुकसान..

सूचना

: झांसा देकर 4 साल तक युवक करता रहा छात्रा से दुष्कर्म

Admin

Sun, Jul 8, 2018
प्रवेश गोयल सूरजपुर- ग्राम चेन्द्रा में एक युवक पर योन शोषण किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। जहां युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण किये जाने का आरोप लगाया है। इस मामले की शिकायत लेकर युवती थाने पहुँची थी, लेकिन उसकी फरियाद नहीं सुनी गई। बाद में आईजी के निर्देश पर इस मामले में पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। लेकिन अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। युवती ने बताया कि जब वह साल 2014 में चेंद्रा के हाई स्कूल में पढ़ रही थी, तभी शमोध पैकरा से उसकी जान पहचान हुई और उसके बाद दोनों एक दूसरे से प्रेम संबंध रखने लगे थे। जब उसने शादी की बात कही, तो शमोध पैकरा उसे यह कहकर टालता रहा की तुम अभी नाबालिग हो, और बाद में बालिक होने के बाद शादी किये जाने का झांसा देकर लगातार उसके साथ योन शोषण करता रहा। इसी बीच युवती गर्भवती हो गई, जिस पर शमोध ने युवती को गर्भपात कराने के लिए काफी दवाब बनाया लेकिन युवती के द्वारा अंततः शमोध पैकरा की एक नहीं मानी, और उसने एक बच्ची को जन्म दिया। बच्ची के जन्म के बाद भी शमोध युवती को शादी का आश्वासन देता रहा, और युवती को कई दिनों तक अपने और अपने रिश्तेदारों के घर पर भी रखा। पिछले साल अप्रेल में आरोपी शमोध पैकरा के पिता की सड़क हादसे में मृत्यु हो गई थी। उसके बाद से ही जब शमोध पैकरा की ैम्ब्स् में नौकरी लग गई। तब शमोध ने पीड़ित को शादी करने से साफ-साफ इंकार कर दिया। इसके बाद योन शोषण का शिकार हुई युवती ने चेंद्रा पुलिस चौकी में जाकर शमोध पैकरा के खिलाफ कार्रवाई किये जाने की गुहार लगाई। युवती के परिजनों का आरोप है। कि शिकायत के बाद पुलिस ने शमोध पैकरा के साथ उन दोनों के बीच समझौता भी करा दिया था। लेकिन कुछ महिने बाद ही आरोपी शमोध पैकरा ने किसी और युवती के साथ शादी रचा ली। जिसके बाद अब एक बार फिर युवती ने पुलिस से आरोपी शमोध के खिलाफ कड़ी से कड़ी ओर न्यायपूर्ण कार्रवाई किये जाने की मांग की है। इस मांग को लेकर युवती ने एसपी से लेकर थाने तक एक-एक कर सभी से गुहार लगाई। लेकिन उसकी शिकायत कही भी कोई सुनने को तैयार नही था। जिससे न्याय के लिए दर-दर भटकती हुई युवती की शिकायत पर कही भी मामला दर्ज नहीं हो सका। जिसके बाद युवती अपनी बच्ची के साथ सरगुजा आईजी के पास पहुंची और आईजी को पूरे मामले से अवगत कराया। जिसके बाद आईजी के निर्देश पर इस मामले में पुलिस ने शमोध के खिलाफ प्च्ब् की धारा 376 का मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की जांच भी शुरू कर दी है। लेकिन इस मामले में अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। जब इस मामले एफआईआर करने में देरी हुई इस बात को लेकर सूरजपुर एसपी जीएस जायसवाल से सवाल किया गया, तो उन्होंने अपनी गलती मानने की बजाय, इसे एक विभागीय प्रकिया बताया है, और अब कारवाई किये जाने की बात भी कही है। वहीं युवती की मां की मानें तो आईजी के दबाव में आकर पुलिस द्वारा एफआईआर तो दर्ज कर लिया गया है, लेकिन उन पर पुलिस वालो के साथ-साथ आरोपी व उसके परिवार द्वारा केस वापस लेने लगातार दबाव बनाया जा रहा है। और मानसिक रूप से प्रताड़ित भी किया जा रहा है। जिसके चलते पीड़ित युवती और उसका पूरा परिवार आज दहशत में आ गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें