ब्रेकिंग

कुबेरपुर कांड पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का रौद्र रूप, पुलिस अफसरों को लगाई फटकार

खेत में घास काट रही महिला का पंजा कटकर अलग, विभाग बोला—'नियम देखेंगे'

प्रतिष्ठित पीआरए ग्रुप के फ्लैट में घुसा चोर, वारदात CCTV में कैद; पहचान बताने वाले को ₹5,000 का नकद इनाम

खाकी की साख बीच सड़क हांफी, गश्त छोड़ जवानों ने लगाया ‘जोर लगा के हईशा!’

क्रेशर प्लांट में आगजनी और चक्काजाम कर शव रोकने के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार

सूचना

: ट्रैफिक रूल के उल्लंघन पर 212 वाहन चालकों पर कार्रवाई, 79800 रूपये वसूल की समन शुल्क...

Admin

Fri, Jan 3, 2025

सौरभ द्विवेदी

सूरजपुर. जिले की पुलिस सड़क हादसों से बचाव के लिए लोगो को जागरूक करने के साथ ही यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही भी कर रही है। गुरूवार को जिले के थाना-चौकी व यातायात पुलिस ने ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करने वाले 212 लोगों पर कार्यवाही करते हुए 79800 रूपये का समन शुल्क वसूल किया है। थाना-चौकी प्रभारी सहित यातायात पुलिस के द्वारा विभिन्न चौक-चौराहों, अंर्तराज्जीय व जिले की सरहदी क्षेत्र में स्थित बैरियर में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाकर 212 वाहन चालक जो बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, नियम तोड़ने, बिना नंबर वाहन चलाते पाए जाने पर उनके विरूद्व मोटर व्हीकल एक्ट के तहत् कार्यवाही कर 79800 रूपये का समन शूल्क अर्जित कर शासन के कोष में जमा किया। सूरजपुर पुलिस ने वाहन चालकों से अपील किया है कि जिले की यातायात व्यवस्था को सुगम सुरक्षित बनाने में पुलिस का सहयोग करें, यातायात नियमों का पालन करें, शराब का सेवन कर वाहन न चलाए, वाहन चलाते समय मोबाईल का उपयोग न करें, अपने नाबालिक बच्चों को कभी भी वाहन न दे जब-तक वे 18 वर्ष के न हो जाये व परिवहन विभाग से वाहन चलाने का वैध लायसेंस न बना ले। दोपहिया में तीन सवारी न चले, बिना हेलमेट बाईक न चलाए, बिना सीट बेल्ट चार पहिया वाहन न चलाए, दुर्घटना से देर भली-जीवन अनमोल है। यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने व चेकिंग अभियान में जिले के सभी थाना-चौकी व यातायात पुलिस मजबूती के साथ लगी हुई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें