: ठगों का सरताज,असफाक उल्ला गिरफ्तार, रकम डबल करने के नाम की लाखों की धोखाधड़ी...पिता-पुत्र गिरफ्तार...
Admin
Fri, Nov 29, 2024
राजेश सोनी
सूरजपुर. सरगुजा संभाग का कथित ठग असफाक उल्ला को सूरजपुर पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है पुलिस ने असफाक उल्ला, उसका पिता जरीफ उल्ला को धारा 420, 506, 34 भादवि के तहत गिरफ्तार कर 5 दिनों का पुलिस रिमाण्ड लिया है. ठगों का सरताज,असफाक उल्ला के पिता, जीजा पर रकम डबल करने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी करने का सूरजपुर सहित अंबिकापुर में कई अपराध दर्ज है. पुलिस ने बताया कि सूरजपुर के केतका रोड़ निवासी विशाल गुप्ता ने थाना सूरजपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि माह 6/24 में असफाक उल्ला के द्वारा रकम 35 दिन में डबल करने का झांसा दिया जिसके बहकावे में आकर उसे 10 लाख रूपये आरटीजीएस के माध्यम से ट्रांसफर किया जिसके एवज में असफाक के द्वारा 10 लाख रूपये का चेक दिया गया। काफी समय बीतने के बाद भी असफाक के द्वारा पैसा वापस न कर टालमटोल करने पर उसके द्वारा थाना सूरजपुर में करने पर दिनांक 08/10/2024 को आरोपी असफाक उल्ला, उसका पिता जरीफ उल्ला और जीजा के विरूद्व धारा 420, 506, 34 भादवि के तहत मामला पंजीबद्ध है| वहीं दूसरे मामले में दिनांक 28.11.2024 को मानपुर निवासी मोहम्मद अल्ताफ ने थाना सूरजपर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 15.05.24 से 23.05.24 के बीच ग्राम सोनपुर का असफाक उल्लाह, जरीफ उल्लाह व अन्य 5 लोगों के द्वारा 52 दिनों में पैसा डबल करने के नाम पर 10 लाख रूपये का धोखाधड़ी किए है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर धारा 420, 506, 34 भादसं के तहत मामला पंजीबद्ध है।वहीं तीसरे मामले में मानपुर सूरजपुर निवासी फरहत नाज ने थाना सूरजपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 20/02/2024 को ग्राम सोनपुर का असफाक उल्लाह, जरिफ उल्लाह व उसका जीजा के द्वारा 60 दिनों में पैसा डबल करने के नाम पर कुल 54 लाख रूपये का धोखाधड़ी किए है। प्रार्थियां की रिपोर्ट पर धारा 420, 506, 34 भादसं के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। इसके आलावा कई और सफ़ेद पोस लोगो के लाखो रुपयों की ठगी करने का चर्चा आती जाती रही, कुछ सामने आकार थाने में शिकायत दर्ज करा दिए, तो कुछ लोग लोक-लाज से अभी तक शिकायत दर्ज नहीं करा पाए है| देर से ही सही आखिरकार पुलिस ने आमजनता के लाखों की धनराशि लेकर धोखाधड़ी करने के मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार ठाकुर ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम गठित कर लगाया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो व सीएसपी एस.एस.पैंकरा के मार्गदर्शन में गठित पुलिस टीम के द्वारा नई तकनीक की मदद व प्राप्त मुखबीर सूचना के आधार पर आरोपी असफाक उल्ला व उसके पिता जरीफ उल्ला को पकड़ा गया। दोनों आरोपियों के द्वारा वारदात को अंजाम देना पाए जाने पर उक्त तीनों प्रकरणों में आरोपी असफाक उल्ला पिता जरीफ उल्ला उम्र 23 वर्ष एवं जरीफ उल्ला अंसारी पिता अब्दुल रहीम उम्र 53 वर्ष ग्राम सोनपुर, चौकी बसदेई को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया और आरोपी असफाक उल्लाह का 05 दिनों का पुलिस रिमाण्ड लिया गया है और आगे की विवेचना की जा रही है। आरोपी के विरूद्ध थाना अम्बिकापुर में भी अपराध पंजीबद्ध होने पर आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी अम्बिकापुर पुलिस को दी जा रही है।
ठगी का मायाजाल..
मात्र 23 वर्ष के ठगों सरताज ठगों का सरताज असफाक उल्ला ने ठगी का एसा मायाजाल बना के रखा था जो सरगुजा सभाग में काफी चर्चित रहा, कई तरह के लोक लुभावने वादे, अत्यधिक मुनाफा, महँगी गाडियां, सामग्री गिफ्ट उपहार देकर लाखो करोडो रूपये अन्दर किये है| आखिरकार भ्रम जाल से लोगो की नीद टूटी और शिकायत पर कार्यवाही हुई. अभी तो शुरुआत है यह सिलसिला कहा तक जाता है यह तो वक्त बताएगा.


विज्ञापन
विज्ञापन