ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: डामर प्लांट में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार...

Admin

Mon, Apr 3, 2023

सूरजपुर. विश्रामपुर पुलिस ने डामर प्लांट में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार किया है. , थाना विश्रामपुर पुलिस की कार्यवाही। बीते दिन ग्राम सतपता निवासी सत्यम मिश्रा ने थाना विश्रामपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 1 अप्रैल के रात्रि में अज्ञात चोर इसके ग्राम केशवनगर स्थित डामर प्लांट गोदाम के खिड़की को तोड़कर लोहे का एंगल, पट्टा, ट्रक का पहिया चोरी कर ले गए जिस पर पुलिस ने धारा 457, 380 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। पतासाजी के दौरान विश्रामपुर पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि सतपता के सहनवाज और सतीश बघेल को चोरी का सामान ले जाते हुए देखा गया है जिसके बाद पुलिस ने दबिश देकर सहनवाज खान पिता तनवीर खान उम्र 22 वर्ष निवासी सतपता एवं सतीश पिता गणपत राम उम्र 19 वर्ष निवासी सतपता को पकड़ा गया। पूछताछ पर दोनों के द्वारा डामर प्लांट से चोरी करना स्वीकार किए। आरोपियों के निशानदेही पर चोरी का 1 नग डिस्क, 5 नग पट्टा, 3 नग एंगल व स्टेड कीमत करीब 10 हजार रूपये का जप्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें