ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: डेढ़ लाख की अंग्रेजी शराब के साथ 2 गिरफ्तार...

Admin

Thu, Mar 30, 2023

सूरजपुर. जिले के चंदौरा पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर डेढ़ लाख रुपए की अवैध अंग्रेजी शराब व परिवहन में प्रयुक्त बोलेरो वाहन जप्त कर 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बुधवार की रात में थाना प्रभारी चंदौरा को मुखबीर से सूचना मिला कि वाड्रफनगर तरफ से बोलेरो वाहन क्रमांक सीजी 15 बी 2867 अम्बिकापुर जाने के लिए निकली है जिसमें भारी मात्रा में मध्यप्रदेश का अवैध अंग्रेजी शराब है। चंदौरा पुलिस ने घाट पेण्डारी में घेराबंदी कर बोलेरो वाहन को रोकवाया, गाड़ी रूकते ही चालक भागने का प्रयास किया जिसे पकड़ा गया। बोलेरो की तलाश लेने पर उसमें अंग्रेजी शराब 13 पेटी गोवा, 3 पेटी मेगडावल, 1 पेटी रॉयल स्टेज, 60 नग बीयर, 5 बोतल रायॅल स्टेज, 15 बोतल मेगडावल, 10 बोतल गोवा अंग्रेजी शराब कुल कीमत 1,51,367 रूपये का पाया गया। आरोपी चालक रविशंकर उर्फ रवि गुप्ता से अंग्रेजी शराब के संबंध में दस्तावेज की मांग किए जाने पर कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया।पूछताछ पर आरोपी रविशंकर ने बताया कि सत्यनारायण सिंह निवासी उमरौली, थाना लखनपुर, जिला सरगुजा के आर्डर पर शराब देने जा रहा था जिसके बाद पुलिस ने दबिश देकर सत्यनारायण को भी पकड़ा। मामले में अंग्रेजी शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त बोलेरो वाहन जप्त कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए आरोपी रविशंकर उर्फ रवि उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम सुन्दरी, थाना दुद्धी, जिला सोनभद्र उत्तरप्रदेश व सत्यनारायण सिंह उम्र 25 वर्ष निवासी उमरौली, थाना लखनपुर, जिला सरगुजा को गिरफ्तार किया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी चंदौरा शिवकुमार खुटे, एएसआई कमलाराम केरकेट्टा, प्रधान आरक्षक केश्वर मरावी, प्रमोद लकड़ा, उदय सिंह, रामकुमार पैंकरा, आरक्षक मिथलेश गुप्ता, प्रवीण मिश्रा, सैनिक ज्वाला सिंह, सक्रिय रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें