ब्रेकिंग

के बीच प्यासा किसान; नवगई और मोहरसोप केंद्रों में पेयजल का भारी संकट

बारातियों से भरी पिकअप पलटी, दो की मौत, कई घायल

प्रेमनगर स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिला से छेड़छाड़, आरोपी वार्ड बॉय गिरफ्तार

9 साल की मासूम से दादा ने की दरिंदगी

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खाक, महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित ​

सूचना

: तेज रफ्तार से कार टकराई डिवाइडर से..कार मे थे चार लोग सभी सुरक्षित

Admin

Fri, Oct 26, 2018

विक्की तिवारी

सूरजपुर- जाको राखे सांईया मार सके न कोय, यह कहावत बुधवार की रात को उस समय चरितार्थ हुई है जब एक कार डिवाईडर से टकरा कर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। लेकिन इसमें सवार लोगों को खरोंच तक नहीं आई। जबकि कार की हालत को देखकर कल्पना नहीं की जा सकती कि इसमें सवार लोग सुरक्षित होंगे। घटना बुधवार की रात को नगर के नवापारा में हुई है। बताया जाता है कि केतका रोड के कुछ लड़के एक होण्डा सीटी कार में सवार होकर कहीं जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार काफी तेज रफ्तार में थी और लोग उसकी रफ्तार को देखकर किसी अनहोनी की आशंका व्यक्त ही कर रहे थे कि कार सीधे डिवाईडर से जा टकराई और उसके परखच्चे उड़ गए। वह तो संयोग ही था कि इस भयंकर दुर्घटना के बाद भी उसमें सवार लड़के पूरी तरह सुरक्षित रहे। कार केतका रोड के ही एक व्यवसायी की बताई गई है। 

हवा में उड़ा कार का इंजन-

इस दुर्घटना में सबसे दिलचस्प वाक्या यह रहा कि जैसे ही तेज रफ्तार कार डिवाईडर से टकराई, वैसे ही कार का इंजन करीब 20 फीट दूर उछलकर जा गिरा। चूंकि रात के समय की यह घटना है इसलिए कोई और हादसा नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि अगर दिन में ऐसी घटना होती तो इंजन किसी और पर जा गिरता। जिससे बड़ा हादसा हो सकता था। इंजन के बाॅडी से अलग हो जाने पर लोग न केवल आश्चर्यचकित हैं, बल्कि वे पहली बार ऐसी दुर्घटना होने की बात कह रहे हैं। लोगों की समझ से परे है कि इंजन कार अलग कैसे  छिटक गया। क्या वाहन की रफ्तार के कारण या फिर संबंधित वाहन कंपनी की कोई चूक के कारण ऐसा हुआ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें