ब्रेकिंग

बारातियों से भरी पिकअप पलटी, दो की मौत, कई घायल

प्रेमनगर स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिला से छेड़छाड़, आरोपी वार्ड बॉय गिरफ्तार

9 साल की मासूम से दादा ने की दरिंदगी

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खाक, महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित ​

कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 'ऐतिहासिक' वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल; फूँका केंद्र का पुतला

सूचना

: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: द्वितीय चरण के मतदान दल हुए रवाना, 140425 मतदाता पंच,सरपंच,बीडीसी और डीडीसी चुनेगें...

Admin

Wed, Feb 19, 2025

सौरभ द्विवेदी

सूरजपुर.  जिले के रामानुजनगर और प्रेमनगर विकासखंड में द्वितीय चरण के मतदान के लिए जनपद पंचायत परिसर, रामानुजनगर से और सरपंच सदन प्रेमनगर से मतदान सामग्री वितरण कर मतदान दलों को हरी झण्डी दिखाकर मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया।  जिले में त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत कल 20 फरवरी को रामानुजनगर और प्रेमनगर विकासखंड में मतदान होना है जिसके लिए आज मतदान दलों को रवाना किया गया है। मतदान कार्य में लगे सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने आज सुबह से ही सामग्री वितरण केंद्र पहुंचकर मतदान सामग्री को प्राप्त कर उसका मिलान करते हुए अन्य सभी जरूरी प्रक्रियाओं को पूरा किया।  इस दौरान अधिकारियों ने मतदान दल के अधिकारी-कर्मचारियों से आवश्यक जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। कल द्वितीय चरण के होने वाले मतदान में बनाए गए हैं। इसके अंतर्गत कुल 36 बीडीसी, 04 डीडीसी, 120 सरपंच और 1737 पंच पदों के लिए होगा मतदान। जिसमें रामानुजनगर अंतर्गत 24 बीडीसी, 03 डीडीसी, 74 सरपंच और 1131 पंच के पदों और प्रेमनगर अंतर्गत 12 बीडीसी, 01 डीडीसी 46 सरपंच तथा 606 पंच के पदों के लिए मतदान होगा। द्वितीय चरण में 140425 मतदाता कल मतदान करेगे|

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें