ब्रेकिंग

के बीच प्यासा किसान; नवगई और मोहरसोप केंद्रों में पेयजल का भारी संकट

बारातियों से भरी पिकअप पलटी, दो की मौत, कई घायल

प्रेमनगर स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिला से छेड़छाड़, आरोपी वार्ड बॉय गिरफ्तार

9 साल की मासूम से दादा ने की दरिंदगी

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खाक, महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित ​

सूचना

: दिव्यांगजनो के लिए हो अलग मंत्रालय और पेंशन मिले 3 हजार...! दिव्यांग फोरम ने मुख्य सचिव से की मांग..।

Admin

Mon, Oct 1, 2018
प्रवेश गोयल 
सूरजपुर - छग दिव्यांगजन फोरम का जिला स्तरीय सम्मेलन अग्रसेन चौक सूरजपुर में आयोजित किया जिसमें असहयोगात्मक रवैये को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। सम्मेलन में दिव्यागंजनों के कल्याण हेतु पृथक मंत्रालय बनाने और पेंशन की राशि 3 हजार रूपये प्रतिमाह करने की मांग को लेकर कलेक्टर के माध्यम से मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन भी सौंपा गया।
इस सम्बंध में दिव्यागंजन फोरम के अध्यक्ष त्रिलोक सिंह एवं अन्य पदाधिकारियों ने बताया कि छग दिव्यांगजन फोरम के द्वारा 5 सूत्रीय मांगो का ज्ञापन कलेक्टर के माध्यम से मुख्य सचिव छतीसढ़ शासन को सौपा गया है जिसमें दिव्यागंता कानून के तहत शासकीय विभागों के साथ साथ नीजि क्षेत्र में 4 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान करने, जनपद स्तर पर दिव्यांग शाखा स्थापित कर दिव्यागों को प्रमाणपत्र पेंशन, सहायक यंत्र एवं उपचार आदि की व्यवस्था नियमित रूप से करने, दिव्यांगजनों के लिए समावेषी शिक्षा हेतु विकास खण्ड स्तर पर शिक्षा की व्यवस्था करने, समस्याओं के समाधान हेतु विशेष शाखा स्थापित कर निगरानी समितिगठित करने के साथ साथ समाज कल्याण विभाग से दिव्यां्र कल्याण शाखा को पृथक कर अलग से मंत्रालय की स्थापना व दिव्यांगता पेंशन की राशि कम से कम 3 हजार रूपये प्रतिमाह करने की मांग शामिल है। सम्मेलन में जिलाध्यक्ष त्रिलोक सिंह,शकर, पारस, अरबंशदास, शिवराम, ईष्वर सिंह, फूलमति, बेबी, सावित्री, सोनामति, परमेशिया, चैनसाय शिचराम, धनेष्वर पदुमराम, बबनराम, मनियार सिंह, दौलत सिंह, इन्द्रबाल, सुरेश  प्रसाद,षैलेन्द्र सिंह, सभा सिंह, ठाकुर प्रसाद हिरालाल सक्रीय रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें