ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: दिव्यांग प्रमाण पत्र के लिये जिले के वेबसाइट में करें रजिस्ट्रेशन, आनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद जिला अस्पताल से मिलेगा ’’दिव्यांग प्रमाण पत्र....

Admin

Fri, Jan 10, 2025

सौरभ द्विवेदी

सूरजपुर. जिला प्रशासन ने पहल करते हुए दिव्यांग जनों को सुविधा प्रदान करते हुए, जिला सूरजपुर के ऑफिशियल वेबसाइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा प्रदान की गई है। जिसके तहत दिव्यांगजन सूरजपुर जिले की ऑफिशियल वेबसाइट surajpur.nic.in पद  पर कनेक्ट कर ’’दिव्यांग प्रमाण पत्र’’ आवेदन हेतु निर्मित सेक्शन में जाकर प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदक को रजिस्ट्रेशन फॉर्म में कुछ वांछित जानकारियां दर्ज करनी होगी। सफलतापूर्वक फॉर्म सबमिट करने के पश्चात बुधवार को जिला चिकित्सालय में आधार कार्ड, फोटो व अन्य वांछित दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर आवेदक दिव्यांगजन प्रमाण पत्र हेतु अग्रिम कार्यवाही पूर्ण कर अपना प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकता है। ऑनलाइन दर्ज 15 आवेदकों को एक दिन पूर्व सूचना भी दी जाएगी ताकि दिव्यांगजनों का प्रमाण पत्र सुगमता पूर्वक निर्मित हो सकें।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें