ब्रेकिंग

पहली बार शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, 29-30 जून को होगा दो दिवसीय आयोजन

समान नागरिक संहिता (UCC): क्या यह वास्तव में देश की प्राथमिकता है?

डायल 112 की टीम पर हमला करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, आगजनी के मामले में भी 2 दबोचे

पिता की हत्या कर बोरी में लाश फेंकने वाला बेटा मां, मौसा व दोस्त सहित गिरफ्तार

दो ग्रामीणों के शव बरामद, एक अब भी लापता ​

सूचना

: दुकान से 64 क्विंटल धान जब्त,धान की अवैध बिक्री पर जिला प्रशासन मुस्तैद...

Admin

Tue, Nov 19, 2024

सौरभ द्विवेदी

सूरजपुर.   जिले के वास्तविक किसानों को उनके धान की फसल धान उपार्जन केद्र में विक्रय करने में किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसके लिए जिला प्रशासन सूरजपुर काला बजारी, अवैध धान के भण्डारण, परिवहन व विक्रय करने वालो के विरूद्ध सतत् निगरानी रखें हुए है। आज इसी क्रम में भटगांव अंतर्गत ग्राम करकोली में राजस्व, मंडी एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम के द्वारा मनीलाल राजवाड़े के किराना दुकान में दबिश दी गई। जहां निरीक्षण के दौरान दुकान के गोदाम में 160 बोरी धान पाया गया।  जिसके संबंध में पुछे जाने पर दुकान के संचालक द्वारा संतोष जनक प्राप्त नहीं हुआ। निरीक्षण के कार्यवाही आगे बढ़ाने पर पाया गया कि दुकान संचालक के पास धान खरीदी के लिए लायसेंस ही नहीं है। इसके पश्चात् संयुक्त टीम द्वारा 64 क्विंटल धान (160 बोरी) की जप्ती का प्रकरण तैयार कर संबंधित के विरूद्ध नियमानुसार अग्रिम की कार्यवाही के लिए प्रकरण को प्रस्तावित किया गया है।उक्त कार्यवाही में तहसीलदार शिवनारायण राठिया व अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें