ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: दुरूस्त क्षेत्र नवगई में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन...

Admin

Wed, Sep 27, 2023

सूरजपुर.  जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्र पंडों जनजाति बाहुल्य क्षेत्र ग्राम नवगई में स्वास्थ्य शिविर सह उपचार निदान शिविर आयोजित किया गया। विकासखंड ओड़गी के सेक्टर बिहारपुर के सुदूरवर्ती क्षेत्र पंडों जनजाति बाहुल्य क्षेत्र नवगई में हुआ। जिसमें मौसमी बीमारियों संक्रामक रोगों के प्रकोपों के संदेहास्पद हितग्राहियों का जाँच किये गए, साथ ही आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई गई। क्षेत्र में मौसमी बीमारियों सर्दी, खांसी, बुखार के लोगों का जाँच व उपचार किया गया, किसी तरह से कोई संदेहास्पद मरीज इत्यादि के मरीज नहीं पाए गए। स्वास्थ्य विभाग बिहारपुर की पूरी टीम के साथ स्वास्थ्य शिविर आयोजन करते हुए, ग्रामीण जनों को क्लोरीन टैबलेट, ब्लीचिंग पाउडर, ओआरएस पैकेट, एन्टी, बायोटिक्स, एन्टी एमटिक्स, एन्टी मलेरिया एवं आई.व्ही. फ्ल्यूड्स के साथ साथ शुगर, बीपी, नेत्र रोग उपचार, टीबी, मलेरिया, कुष्ठ रोग, इत्यादि बीमारियों का उपचार किया गया। इस दौरान डॉ. उपेंद्र सिंह चिकित्सा अधिकारी, शैलेन्द्र अग्रहरी ग्रामीण चिकित्सा सहायक, शिव कुमार जायसवाल प्रभारी सेक्टर सुपरवाइजर, कुमारी उर्मिला टेकाम, सीएचओ कु. सरोजनी पैकरा, ए.एन.एम सहित क्षेत्र के मितानिन एवं जनप्रतिनिधियों  के साथ अनेक ग्रामीण जन उपस्थित थेे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें