ब्रेकिंग

सूरजपुर के 17 गांवों में 'अंधेरे' का तांडव: 6 महीने बाद भी प्रशासन के वादे ठंडे बस्ते में, 12 हजार लोग मजबूर

पहली बार शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, 29-30 जून को होगा दो दिवसीय आयोजन

समान नागरिक संहिता (UCC): क्या यह वास्तव में देश की प्राथमिकता है?

डायल 112 की टीम पर हमला करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, आगजनी के मामले में भी 2 दबोचे

पिता की हत्या कर बोरी में लाश फेंकने वाला बेटा मां, मौसा व दोस्त सहित गिरफ्तार

सूचना

: दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में न्यायलय ने आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई...

Admin

Thu, Jan 2, 2025

सूरजपुर.   जिला सत्र न्यायालय सूरजपुर के आनंद प्रकाश वारियाल, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश (एफ.टी.एस.सी.) सूरजपुर ने एक जघन्य अपराध के मामले में सुनवाई करते हुए आरोपी, अभियुक्त को दोहरी आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। मामले में आरोपी रात का लाभ उठाते हुए नाबालिक पीड़िता, मृतिका को बहला-फुसला कर उसके साथ जबरन बलात्कार किया, घटना की जानकारी नाबालिक पीडिता, मृतिका के परिवार एवं गांव वालों को पता न चल जाये इसके डर से साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से पीडिता को गावं से थोडी दूर लें जाकर खेत में बने कुएँ में फेक कर उसकी हत्या कर दी। मामला थाना रामानुजनगर क्षेत्र अंतर्गत 2 वर्ष पूर्व घटित घटना का है जिसमें आरोपी के विरूद्ध धारा 363, 366, 376 एवं लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 की धारा-4 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया कर आरोपी को गिरफ्तार कर विवेचना उपरांत भारतीय दण्ड संहिता की धारा 376 (घ), 302, 201, 34 एवं पॉक्सो एक्ट की धारा-6 का आरोप संकलित कर अभियोग पत्र न्यायालय के समक्ष मामला प्रस्तुत किया गया था। न्यायालय में प्रकरण की सुनवाई के दौरान प्रकरण की पैरवी शासन की ओर से विशेष लोक अभियोजक नरेश कुमार कौशिक के द्वारा किया गया। आरोपी के विरुद्ध आरोपित धारा 363/34, 366/34, 376घ/34, 302/34, 201/34 भा.द.सं. एवं लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 की धारा-6 के तहत दोषसिद्ध पाये जाने पर न्यायालय ने आजीवन कारावास की दोहरी सजा सुनाई। यहां यह बताना आवश्यक है कि गोविन्द नारायण जांगड़े, जिला न्यायाधीश, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सूरजपुर के दिशा निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से प्रायः आमजन के विधिक ज्ञान हेतु साक्षरता शिविरों का आयोजन स्कूल, कॉलेज, ग्राम पंचायतों एवं अन्य स्थानों पर किया आयोजित किया जाता है जिसमें यह बताया जाता है कि 18 वर्ष से कम उम्र की नाबालिग के साथ संबंध स्थापित या छेड़छाड़ करना उसके साथ शारीरिक संबंध स्थापित करना पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध की श्रेणी में आता है भले ही वह उसकी पत्नी हो। कानून में 18 वर्ष लडकी के लिए एवं 21 वर्ष लडके की शादी के लिये निर्धारित है फिर भी लोग छुप छुपाकर शादी करता है 18 वर्ष से कम उम्र की लड़की से शादी करना या उस शादी में शामिल होना जिसमें नाबालिग की शादी हो रही हो बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के अंतर्गत अपराध की श्रेणी में आता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें