ब्रेकिंग

पहली बार शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, 29-30 जून को होगा दो दिवसीय आयोजन

समान नागरिक संहिता (UCC): क्या यह वास्तव में देश की प्राथमिकता है?

डायल 112 की टीम पर हमला करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, आगजनी के मामले में भी 2 दबोचे

पिता की हत्या कर बोरी में लाश फेंकने वाला बेटा मां, मौसा व दोस्त सहित गिरफ्तार

दो ग्रामीणों के शव बरामद, एक अब भी लापता ​

सूचना

: धमाल संचालक के खिलाफ कोलाहल और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही...

Admin

Thu, Nov 28, 2024

सौरभ द्विवेदी

सूरजपुर.  सर्वोच्च न्यायालय द्वारा जारी गाइडलाइन और दिशा निर्देशों का पालन नहीं करने वाले डीजे व धमाल संचालकों के खिलाफ कोलाहल और मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं के तहत कार्यवाही के परिपालन में जिला प्रशासन कोलाहल उल्लंघन करने वालो पर सतत निगरानी रखी जा रही है। बुधवार एक धमाल वाहन की जब्ती की गई, जिसकी बुकिंग शादी समारोह के लिए की गई थी। नगर में धमाल वहान द्वारा बिना अनुमती के तीव्र ध्वनि पर स्पीकर बॉक्स का संचालन किया जा रहा था, साथ ही मानक नियम और कानूनों का उल्लंघन भी किया जा रहा था। राजस्व अमले द्वारा नियमानुसार कार्यवाही की गई। संचालक के खिलाफ कोलाहल और मोटर व्हीकल एक्ट अधिनियम के तहत केस भी दर्ज किया गया है।
संचालक एवं आयोजक द्वारा यातायात को बाधित करते हुए मुख्य मार्ग में बारात निकालकर यातायात को बाधित किया जा रहा था, जिसके कारण आम नागरिकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। साथ ही डीजे व धमाल से निकलने वाले तीव्र ध्वनि के कारण आम नागरिक एवं आसपास के रहवासियों में भी भारी आक्रोश व्याप्त किया गया। जिसके परिणाम स्वरूप कोतवाली थाना द्वारा संचालक के विरुद्ध अपराध दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें