ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: धान के अवैध परिवहन पर निगरानी हेतु नोडल अधिकारियों को निर्देश...

Admin

Wed, Dec 14, 2022

0 कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक...

 सूरजपुर. मंगलवार को यहां जिला कार्यालय में आयोजित समय सीमा की बैठक में कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा ने धान खरीदी के अद्यतन की स्थिति की जानकारी ली। धान की उठाव, टोकन कटने की स्थिति, भुगतान की स्थिति एवं अन्य सुविधाओं से अवगत हुई। कलेक्टर ने धान विक्रय कर चुके किसानों का सत्यापन कर रकबा समर्पण कराने नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने अवैध परिवहन पर निरंतर निगरानी रखने सभी नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने स्टैकिंग सत्यापन, शासन का निर्धारित मापदंड अनुसार तौल सही करने, कैप कवरकी व्यवस्था दुरुस्त रखने तथा हमाल कम है वहां हमाल की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा हमालो को सप्ताहिक मजदूरी भुगतान करने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। धान खरीदी केंद्र में धान जाम ना हो इसके लिए समय अवधि में धान की उठाव सुनिश्चित करने को कहा।  धान खरीदी केंद्र जाकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने एवं नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करने को कहा है। कलेक्टर ने सुशासन सप्ताह अंतर्गत 19  से 25 दिसंबर तक प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है की जानकारी ली एवं विभिन्न पोर्टल में किए गए शिकायतों, मांगो, समस्याओं का निराकरण करने निर्देशित किया।उन्होंने श्रमिक पंजीयन एवं आयुष्मान कार्ड, केसीसी प्रविष्टि के प्रगति की जानकारी ली तथा शत प्रतिशत श्रमिक पंजीयन एवं आयुष्मान कार्ड के लिए सभी जनपद सीईओ को शिविर लगाने निर्देशित किया। कलेक्टर ने  पंडो जनजाति को शासन द्वारा मिलने वाले सभी सुविधाओं एवं योजनाओं की जानकारी ली तथा उचित सर्वे कर राशन, बिजली पानी, सड़क आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।  मतदाता पुनरीक्षण की जानकारी लेते हुए उन्होंने कार्य योजना बनाकर जागरूकता फैलाने स्कूल एवं कालेज में कार्यक्रम आयोजित करने निर्वाचन शाखा को निर्देशित किया। जल जीवन मिशन के प्रगति की जानकारी ली तथा संबंधित विभाग को शासन की मंशा अनुसार कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें