ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: धोखाधड़ी के मामले में पीड़ितों को न्याय दिलाने आरोपियों को गिरफ्तार करने पुलिस अधीक्षक ने दिए निर्देश...

Admin

Tue, Feb 7, 2023

सूरजपुर. धोखाधड़ी के मामलों में पीड़ितो को न्याय दिलाने के लिए पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज रामगोपाल गर्ग (भा.पु.से.) ने जिले में पंजीबद्ध धारा 420 भादसं के प्रकरणों का जल्द निराकरण कराने के निर्देश दिए है जिसके बाद से ही पुलिस अधीक्षक सूरजपुर रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ने एक एक कर सभी धोखाधड़ी के मामलों की गहन समीक्षा करते हुए मामले के निराकरण के लिए जांचकर्ता अधिकारी को जरूरी निर्देशों के अलावे आरोपियों की गिरफ्तारी के सख्त हिदायत भी दी है। जिले के थानों की पुलिस पुलिस टीमें फरार आरोपियों की धरपकड़ में भी लगी हुई है। पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार को वर्चुअल माध्यम से धारा 420 भादसं के तहत जिले के थाना-चौकी में लंबित सभी मामलों की समीक्षा करते हुए थाना चौकी प्रभारी व विवेचकों से इन प्रकरणों की प्रगति से अवगत हुए और उन्हें निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने विवेचकों को कहा कि धोखाधड़ी से पीड़ित लोगों की मदद तभी होगी जब आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का अभियोग पत्र शीघ्रता से न्यायालय में पेश किया जायेगा। धोखाधड़ी को अंजाम देने के बाद फरार चल रहे आरोपियों की दबिश देकर गिरफ्तारी में किसी प्रकार की कोताही ना करने, सूचना तंत्र को मजबूत करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी में नई तकनीक की मदद ली जाए और आरोपी दिगर राज्य में ही क्यों न छुपा हो उसे शीघ्रता से पकड़ते हुए जेल की सलाखों के पीछे भेजने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने धोखाधड़ी की विवेचना कर रहे विवेचकों को सख्त हिदायत दी कि 1 सप्ताह के भीतर अधिक से अधिक आरोपियों की गिरफ्तारी कर विवेचना पूर्ण करें, ऐसे मामलों में जिन विवेचकों के द्वारा लापरवाही बरती जाएगी उनके विरूद्ध एक्शन लिया जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें