ब्रेकिंग

कुबेरपुर कांड पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का रौद्र रूप, पुलिस अफसरों को लगाई फटकार

खेत में घास काट रही महिला का पंजा कटकर अलग, विभाग बोला—'नियम देखेंगे'

प्रतिष्ठित पीआरए ग्रुप के फ्लैट में घुसा चोर, वारदात CCTV में कैद; पहचान बताने वाले को ₹5,000 का नकद इनाम

खाकी की साख बीच सड़क हांफी, गश्त छोड़ जवानों ने लगाया ‘जोर लगा के हईशा!’

क्रेशर प्लांट में आगजनी और चक्काजाम कर शव रोकने के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार

सूचना

: नई सरकार के सबसे अहम व ओहदेदार वजीर का कर्मभूमि में हुआ आतिशी स्वागत..

Admin

Thu, Dec 27, 2018

सूरजपुर- सूरजपुर स्टेशन में सरगुजा महाराज व केबिनेट मंत्री टी.एस.सिंहदेव का प्रेमनगर विधायक खेल साय सिंह के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया।ढोल-नगाड़ो और आतिशबाजी की गूंज के बीच दुर्ग-अम्बिकापुर ट्रेन से सूरजपुर रोड पहुचे श्री सिंहदेव का प्रेमनगर व भटगांव विधानसभा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ ने फूल मालाओं के साथ गगनभेदी नारी से श्री सिंहदेव का मंत्री बनने के बाद कर्मभूमि में पहली बार पहुचने पर धमाकेदार स्वागत किया गया।इस दौरान विधायक खेल साय सिंह,जनपद उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह,लालचंद अग्रवाल,नरेश राजवाड़े,राजू सिंह,बिजेंद्र गोयल,अश्वनी सिंह,सुनील अग्रवाल,संजय डोसी,गैबीनाथ साहू,समशेर खान,आशा राजवाड़े,मनोज डालमिया,काली चरण अग्रवाल,कुसुमलता राजवाड़े,सुशील साहू,मनोज अग्रवाल,रईस खान,शक्ति ठाकुर,परमेश्वर राजवाड़े,राजपाल कसेरा,मधु साहू,नर्मदा तिवारी,चंद्रदत्त दुबे,ऋषि दुबे,बजरंग मित्तल,सुरेश राजवाड़े,लखन राजवाड़े सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस परिवार के पदाधिकारी उपस्थित थे।सूरजपुर रोड के उपरांत करंजी व बिश्रामपुर में भी आतिशी स्वागत कांग्रेसियो के द्वारा किया गया।वही पुलिस प्रशासन की ओर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेम्भूरकर ने भी दल-बल के साथ जिले के पुलिस परिवार की ओर से श्री सिंहदेव का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया।इस दौरान सूरजपुर थाना व बसदेई चौकी का बल भी तैनात था।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें