ब्रेकिंग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

एडवेंचर स्पोर्ट्स’बना पुरानपारा स्कूल, टपकती छत और गिरते प्लास्टर के बीच 38 मासूमों की 'साहसिक' पढ़ाई!

सूचना

: नगर पालिका ने जप्त की 50 से भी अधिक आवारा मवेशी

Admin

Sat, Jul 14, 2018
प्रवेश गोयल सूरजपुर- नगर के विभिन्न व्यस्त मार्गों में स्वच्छंद विचरण करने वाली आवारा मवेषियों के विरूद्ध अभियान चलाकर नगर पालिका ने आज सूरजपुर में बड़ी कार्रवाई की। सड़कों पर बैठकर आवागमन में बाधक बनने वाली 40 मवेषियों को जप्त करते हुए नगर पालिका की टीम ने कांजी हाऊस को सौंप दिया है। इस कार्रवाई से लापरवाह मवेषी मालिकों में हड़कम्प मच गया है। गौरतलब है कि मवेषी मालिकों द्वारा अपने- अपने गाय और बैलों को घर में बांधकर रखने के बजाये शहर में खुला छोड़ दिया है। इन मवेषियों की वजह से सड़क दुर्घटना में लगातार हो रही वृद्धि और बाधित हो रहे आवागमन को देखते हुए नगर पालिका प्रबंधन द्वारा कई बार अनाउंसमेंट कर अपनी- अपनी मवेषियों को घर में बांधकर रखने की समझाईष देते हुए न बांधकर रखने की स्थिति में जप्त करने की कार्रवाई की चेतावनी दी थी, इस चेतावनी के मद्देनजर विगत तीन दिनों से नगर पालिका ने अभियान चलाकर लगभग 50 से भी अधिक मवेषी को जप्त करते हुए कांजी हाऊस को सुपुर्द किया है। मवेषी मालिक अपनी मवेषी की पहचानकर निर्धारित किये गये जुर्माना अदा कर मवेषी प्राप्त कर सकेंगे। इस कार्रवाई से जहां एक ओर मवेषी मालिकों की नींद उड़ गई है, वहीं दूसरी ओर सड़कों में मवेषियों की संख्या कम नजर आने लगी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें