: नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के लिए 2 एवं पार्षद पद के 17 दावेदारों ने नाम निर्देशन पत्र ख़रीदे...
Admin
Thu, Jan 23, 2025
राजेश सोनी
सूरजपुर. नगर निकाय चुनाव के नाम निर्देशन पत्र खरीदने के दुसरे दिन आज नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के लिए 02 एवं पार्षद पद हेतु 17 दावेदारों ने नाम निर्देशन पत्र ख़रीदे, तो वही नगर पंचायत अध्यक्ष पद के03 एवं पार्षद पद हेतु 42 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किया. नगर पालिका परिषद सूरजपुर एवं नगर पंचायत (बिश्रामपुर, जरही, भटगांव, प्रतापपुर) में नाम-निर्देशन के दूसरे दिन नगर पालिका परिषद सूरजपुर से अध्यक्ष पद के लिए नाम निर्देशन का देवमुनिया साहू सहित एक अन्य महिला ने नाम-निर्देशन पत्र ख़रीदा, अब तक अध्यक्ष के लिए कुल 3 नाम-निर्देशन पत्र ख़रीदे गए है| तो वही पार्षद पद के लिए 17 फॉर्म लिया गया है। नगर पंचायत बिश्रामपुर से पार्षद पद के लिए 02 फॉर्म, नगर पंचायत जरही से अध्यक्ष पद के लिए 01 फॉर्म व पार्षद पद के लिए 21 फॉर्म, नगर पंचायत भटगांव से अध्यक्ष पद के लिए 01 फॉर्म व पार्षद पद के लिए 09 फॉर्म एवं नगर पंचायत प्रतापपुर से अध्यक्ष पद के लिए 01 फॉर्म व पार्षद पद के लिए 10 फॉर्म नाम-निर्देशन के लिए पत्र प्राप्त किया गया। नाम-निर्देशन पत्र 28 जनवरी तक ख़रीदे और जमा किये जायेगे, 29 को नाम-निर्देशन पत्र की जाँच, नाम वापसी की तारीख 31 जनवरी को है और इसी दिन अध्यक्ष और पाषर्द का चुनाव लड़ने वालो उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह दिया जायेगा| नाम-निर्देशन पत्र लेने और जमा करने के 5 दिन ही शेष है अलबत्ता कांग्रेस और भाजपा ने अभी तक चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों का एलान नहीं किया है| जबकि नगरीय निकाय व पंचायतों के लिए चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। चुनाव प्रकिया सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने को लेकर प्रशासन एक्शन मोड़ में आ गया है तो वहीं दूसरी ओर वार्ड से लेकर अध्यक्ष पद तक के दावेदार भी पूरी तरह से सक्रिय हो गए है। 11 फरवरी को शहर के लोग वार्ड पार्षद के साथ अध्यक्ष का मतदान होगा जबकि मतों की गिनती 15 फरवरी को होगी।
47 हजार मतदाता व 78 मतदान केंद्र.....
जिले के एक नगरपालिका व चार नगर पंचायत के 78 वार्डो के लिए 78 मतदान केंद्र होंगे।जहाँ 47 319 मतदाता अपने मतों का प्रयोग कर वार्ड पार्षद व शहर अध्यक्ष चुन सकेंगे।नगर पालिका सूरजपुर में पुरूषों की अपेक्षा महिला मतदाता अधिक है।निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार महिला मतदाता करीब 9200 है जबकि पुरुष 8831 इस तरह कुल मतदाताओं की संख्या 18 हजार 31 है।विश्रामपुर नप में 4880 पुरुष व 4779 महिला जरही नप में 3466 पुरुष 3159 महिला भटगांव में 4314 पुरुष व 4029 महिला प्रतापपुर में 2224 पुरुष व 2436 महिला मतदाता है।जिले के इन नगरीय क्षेत्र में केवल एक तृतीय लिंग के मतदाता है वह भी जरही में।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव तीन चरणों में...
नगरीय निकाय के चुनाव एक चरण तथा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव तीन चरणों में आयोजित किए जाएंगे। पंचायत चुनाव 17, 20 और 23 फरवरी 2025 को आयोजित किए जाएंगे। प्रथम चरण में सूरजपुर जनपद एवं भैयाथान जनपद, द्वितीय चरण में प्रेमनगर जनपद एवं रामानुजनगर जनपद तथा तृतीय चरण में ओड़गी जनपद एवं प्रतापपुर जनपद में आयोजित किए जाएंगे।आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार निर्वाचन की सूचना की प्रकाशन, सीटों के आरक्षण के संबंध में सूचना का प्रकाशन, मतदान केंद्रो की सूची का प्रकाशन, नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की तिथि 27 जनवरी 2025 निर्धारित की गई है। नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 03 फरवरी 2025 निर्धारित की गई है। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा के लिए 04 फरवरी 2025, अभ्यर्थिता से नाम वापिस लेने की तिथि 06 फरवरी 2025 निर्धारित की गई है। इसके अलावा निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार करने, प्रकाशन करने और निर्वाचन प्रतीकों का आबंटन करने की तिथि 06 फरवरी 2025 निर्धारित की गई है। मतदान एवं मतदान केंद्र पर की जाने वाली मतगणना 17,20 और 23 फरवरी तथा खण्ड मुख्यालय में की जाने वाली मतगणना 18,21 और 24 फरवरी निर्धारित की गई है। सारणीकरण एवं निर्वाचन परिणाम की घोषणा पंच, सरपंच, जनपद पंचायत के मामले में खण्ड स्तर पर 19, 22 और 25 फरवरी तथा जिला पंचायत सदस्य के मामले में जिला मुख्यालय पर 20, 23 और 25 फरवरी निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन