ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: नगर में चोरो के हौसले बुलंद....लगातार दो रात में दो दुकानो में चोरी...

Admin

Sat, Feb 4, 2023

राजेश सोनी.

सूरजपुर. नगर में चोरो के हौसले सातवे आसमान में है लगातार हो रही चोरी से नगर के लोग परेशान तो है, हद तो यह है कि कोतवाली के ठीक सामने की दुकान की ताला तोड़कर हजारों रुपये की चोरी की घटना को अंजाम देकर चोरों ने पुलिस की करनी कथनी की पोल खोल दी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली के सामने व आसपास की दो दुकानो पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया. गुरुवार की रात चोरों ने कोतवाली के ठीक सामने कन्हैया पान कार्नर पर धावा बोला. दुकान के अंदर अलमारी में रखा पान मसाला व सिगरेट सहित गल्ला में रखा 5 हजार रुपये गायब मिला। दुकान संचालक के मुताबिक नगदी व करीब 50 हजार रुपए का सामान गायब था. तो वही शुक्रवार की रात वही समीप के पंचर दुकान में चोरो ने ताला तोडकर हवा भरने वाले महंगे पार्ट को पार कर दिया. बहरहाल दुकान संचालको ने चोरी की वारदात की सुचना कोतवाली पुलिस दे दी है फिलहाल कोतवाली थाने के आसपास चोरी की वारदात से लोग भयग्रस्त है तो वही इस चोरी की घटना पुलिस की रात्रिकालिन गस्ती की पोल खोल दी है.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें