ब्रेकिंग

योगाभ्यास के साथ जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया महा-श्रमदान

योग आत्मा को परमात्मा से जोड़ने का मार्ग, योग पर विशेष जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन, सांसद चिंतामणि महाराज होंगे मुख्य अतिथि

2 साल से शोपीस बने हैं करोड़ों के BSNL टावर

कोर्ट से लौट रहे ग्रामीण की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या; एक आरोपी गिरफ्तार, 4 फरार

सूचना

: नदी से बालू का अवैध उत्खनन थमने का नाम नहीं ले रहा है। बेखौफ माफिया घाटों पर जेसीबी लगाकर बालू का अवैध..

Admin

Mon, Dec 24, 2018

सचिन अग्रवाल

प्रतापपुर-सूरजपुर जिले में अवैध उत्खनन थमने का नाम नहीं ले रहा है। बेखौफ माफिया घाटों पर जेसीबी लगाकर बालू का अवैध उठाव कर रहे हैं। ग्रामीणों ने कई बार इसकी शिकायत अधिकारियों से की है। इसके बाद भी अब तक इस दिशा में कड़ी कार्रवाई नहीं की गई है। खनिज विभाग द्वारा अवैध खनन के खिलाफ चलाए गए अभियान का इन माफियाओं पर कोई असर नहीं पड़ा। दरअसल प्रतापपुर वार्ड क्रम 14 एवम 15 में छात्रावास भवन का निर्माण 250 शीट का तो वही शांति नगर कोडाकुपारा में छात्रावास भवन कराया जा रहा है ग्रामीणों ने बताया कि बिना रायल्टी पटाये ठेकेदार द्वारा बड़ी मात्रा में अवैध उत्खनन किया जा रहा है प्रतिदिन जेसीबी लगाकर उत्खन कर  ट्रैक्टर से बालू निकाला जा रहा है जिससे कि शासन को लाखों की छति हो रही है! तो वही ठेकेदार के मुंसी से बात करने पर कहा गया कि मेरे मालिक की उच्चआधिकारियों से बात हो गए है बात करके ही बालू निकाला जा रहा है इससे पूर्व में भी ठेकेदार के द्वारा कराया जा रहे कार्य की अनियमितता की सिकायत कर कार्यवाही की माँग की गई थी पर ठेकेदार राजनीतिक सरंक्षण प्राप्त होने के चलते कार्यवाही नही हुई है!

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें