ब्रेकिंग

के बीच प्यासा किसान; नवगई और मोहरसोप केंद्रों में पेयजल का भारी संकट

बारातियों से भरी पिकअप पलटी, दो की मौत, कई घायल

प्रेमनगर स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिला से छेड़छाड़, आरोपी वार्ड बॉय गिरफ्तार

9 साल की मासूम से दादा ने की दरिंदगी

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खाक, महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित ​

सूचना

: नवनिर्मित कलेक्टोरेट भवन को चोरो ने बनाया अपना शिकार, कम्प्युटर व प्रिंटर ले उडे़

Admin

Fri, Sep 28, 2018
अजय लाल सूरजपुर - इन दिनों ग्रामीण अंचल सहित शहरों में चोरो का आंतक बढता ही जा रहा है। चोरो ने लगातार रात्रिकालीन में चोरी के वारदात अंजाम दे ही रहें है। वही क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाओं का ग्राफ बढता ही जा रहा है। वही पुलिस के द्वारा नियमित रात्रि के गश्त खोखलें साबित होते जा रहें है। बीती रात चोरो ने शासकीय भवन को अपना निशाना बनाते हुए कार्यालय के भीतर से लगें उपकरण को ले उडे़।मिली जानकारी के अनुसार नव निर्मित संयुक्त भवन (कलेक्टोरेट) में बीती रात वरिष्ठ लिपिक शाखा से चोरो ने कार्यालय में लगे कम्प्युटर, प्रिंटर को रात्रिकालीन में चोरी कर पार कर लिया गया। सूबह जैसे ही कार्यालय खुला तो कार्यालय में लगे उपकरण नही थे। इधर पुलिस रात्रि गश्त को लेकर चितित नही है जिसके वजह से चोरी की घटनाएॅ दिन-प्रतिदिन बढता ही जा रहा है। वही कोतवाली पुलिस के द्वारा रिहायसी ईलाके में पुलिस के जवानों को रात्रिकालीन में तैनात तो किया जाता है, लेकिन जिले से सटे इलाकों में पुलिस की पैनी नजर नही रहती। जिसके वजह से चोरो के हौसलें और भी बुलंद होते जा रहें है। बताया जाता है कि जिले से सटे ग्राम डुमरिया, पसला, पर्री, नेवरा व नरेशपुर में निर्मित भवनों के सामग्री जैसे छड़, सीमेन्ट व अन्य सामग्री को चोरो ने अपना निशाना बनाकर प्रायः चोरी को अंजाम दिया है। और एैसा नही है कि इसकी सूचना पुलिस को नही है। इसके बावजुद पुलिस चोरी का पर्दाफाश करने में हमेशा पीछें रही है, और इसके वजह से पूनः चोरो ने बीती रात सयुक्त भवन को अपना निशाना बनाकर वरिष्ठ लिपिक शाखा में सेंध लगा ली।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें