ब्रेकिंग

पहली बार शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, 29-30 जून को होगा दो दिवसीय आयोजन

समान नागरिक संहिता (UCC): क्या यह वास्तव में देश की प्राथमिकता है?

डायल 112 की टीम पर हमला करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, आगजनी के मामले में भी 2 दबोचे

पिता की हत्या कर बोरी में लाश फेंकने वाला बेटा मां, मौसा व दोस्त सहित गिरफ्तार

दो ग्रामीणों के शव बरामद, एक अब भी लापता ​

सूचना

: नशीली दवाईयों की सप्लाई कर रहे एसयूव्ही वाहन के साथ नशे का सौदागर गिरफ्तार...

Admin

Wed, Sep 11, 2024

सौरभ द्विवेदी

सूरजपुर. कोतवाली पुलिस ने भारी मात्रा में नशीली दवाईयों से सप्लाई कर रहे नशे के सौदागर को गिरफ्तार किया है,बीती रात पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि एक काले रंग के महिन्द्रा एसयूव्ही 500 क्रमांक एमएच 46 डब्लू 4081 में अवैध रूप से मादक पदार्थ होने की सूचना पर रेड कार्यवाही कर महिन्द्रा एसयूव्ही वाहन सहित मोहम्मद शाहिद पिता मोहम्मद तबारत उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम शिवपुर, थाना रामानुजनगर को पकड़ा गया जिसके कब्जे से ओनरेक्स कफ सिरप 30 नग, स्पास्मो टेबलेट 144 नग एवं एविल इंजेक्शन 500 नग पाया गया जिसे जप्त किया गया है जिसकी बाजारू कीमत करीब 2 लाख 80 हजार रूपये है। मामले में नशीली इंजेक्शन व परिवहन में प्रयुक्त महिन्द्रा एसयूव्ही 500 जप्त कर धारा 21(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी सूरजपुर विमलेश दुबे, एसआई विवेक खलखो, मनोज सिंह, प्रधान आरक्षक सुरेन्द्र सिंह, आरक्षक संदीप शर्मा, प्रेमसागर साहू व रवि पाण्डेय सक्रिय रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें