ब्रेकिंग

उल्लंघन पर प्रशासन सख्त, संयुक्त टीम ने वसूला ₹3260 का जुर्माना

पचिरा में पंचमुखी हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न, श्रद्धालुओं ने लिया कुरीतियों को त्यागने का संकल्प

ओड़गी सेंट्रल बैंक में एक माह से 'मैनेजर' की कुर्सी खाली, भीषण गर्मी में दर-दर भटक रहे ग्रामीण और कर्मचारी

तिलसिवा में ट्रक और बाइक की भीषण भिड़ंत, युवक की मौके पर ही मौत

कोरिया सीमा पर मानवता शर्मसार: शिव मंदिर में मिली दो माह की लावारिस मासूम, जांच में जुटी पुलिस

सूचना

: नाबालिक छात्रा का अपहरण कर किया रेप..थाने में अपराध दर्ज हुआ..फिर से लेकर फरार हुआ

Admin

Sat, Jul 23, 2022

..
राजेश सोनी
सूरजपुर. जिले के दूरस्थ क्षेत्र बिहारपुर चाँदनी की पुलिसिंग बेलगाम हो गई है यहाँ अपराधियो के होशले बुलंद है और उनको सह देने में पुलिस के अधिकारी कर्मचारी भी पीछे नही है. चाँदनी थाना क्षेत्र की 16 वर्षीय छात्रा का अपहरण कर बलात्कार हुआ जिसका अपराध भी दर्ज हुआ. आरोपी पर उचित कार्यवाही नही होने से फिर से आरोपी ने छात्रा का अपहरण कर लिया है पीड़ित माता पिता थाना सहित पुलिस अधीक्षक का चक्कर काटने को मजबूर है. पुलिस अधिकारियों को दिए शिकायत में चाँदनी क्षेत्र की नाबालिक छात्रा 13 जून को स्कूल गई थी उसी गांव का रहने वाला आरोपी सियाराम साहू ने अपहरण कर ले गया और उसके साथ बलात्कार किया. परिजनों को जानकारी होने पर चाँदनी थाने में धारा 363,366,376 पास्को एक्ट के तहत दर्ज हुआ. पुलिस ने विधिवत कार्यवाही करते हुए आरोपी को कुछ देर थाने में बैठाने के बाद छोड़ दिया गया. जिसके फलस्वरूप इस घटना के बाद आरोपी नाबालिक छात्रा को परेशान करते रहा, परिजनों को खुलेआम धमकी गाली गलौज कर 18 जुलाई को नाबालिक छात्रा का घर से अपहरण कर लिया. जिससे हलाकान परिजनों ने स्थानीय पुलिस से मदद मांगी,नही मिलने से परिजन पुलिस अधीक्षक सहित अजजा थाने में पूरे मामले की शिकायत न्याय की फरियाद की. शिकायत में उल्लेख है कि पुलिस थाना चांदनी के संरक्षण में उसकी पुत्री के साथ शारारिक शोषण किया जा रहा अगर उसकी पुत्री के जीवन संबंधी किसी प्रकार की घटना कारित होती है तो उसका जिम्मेदार आरोपी और चाँदनी थाना प्रभारी को बताया है.
विवादो में थाना चाँदनी
चाँदनी पुलिस की कार्यवाही हमेशा से विवादित रहा.गंभीर अपराधों को बात करे या शराब तस्करी की, यह थाना हमेशा सुर्खियों में बना रहा. चंद पैसे के लालच में कानून के रक्षक कानून की धज्जियां निकलते देर नही करते. फिलहाल अपनी खुद फजीहत करते चाँदनी पुलिस इस मामले में क्या कार्यवाही करती है या नही,अभी तक तो यही नजर आ रहा.5 दिन को गए 10वी की छात्रा का अपहरण हुए.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें