ब्रेकिंग

योगाभ्यास के साथ जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया महा-श्रमदान

योग आत्मा को परमात्मा से जोड़ने का मार्ग, योग पर विशेष जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन, सांसद चिंतामणि महाराज होंगे मुख्य अतिथि

2 साल से शोपीस बने हैं करोड़ों के BSNL टावर

कोर्ट से लौट रहे ग्रामीण की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या; एक आरोपी गिरफ्तार, 4 फरार

सूचना

: नामांकन पत्रों की जांच उपरांत 7 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र निरस्त..

Admin

Sat, Nov 3, 2018
सूरजपुर- विधानसभा आम निर्वाचन 2018 के तहत सूरजपुर जिले में आज नामांकन पत्रों की जांच की गई और विभिन्न कमियों के कारण 7 उम्मीदवारों के नामांकन निरस्त किये गये। नामांकन पत्रों की जांच के दौरान आज विधानसभा क्षेत्र प्रेमनगर के 5 उम्मीदवार, भटगांव विधानसभा क्षेत्र के 1 उम्मीदवार एवं प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के 1 उम्मीदवार का नामांकन पत्र विभिन्न कारणों से निरस्त किया गया। इस प्रकार जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों से कुल 7 नामांकन पत्र निरस्त किए गए हैं।   
रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रेमनगर विधानसभा क्षेत्र के अम्बेडकराईट आॅफ इण्डिया के श्रीमती तिलेश्वरी साण्डिल्य, शिवसेना के  राजेश जगते, निर्दलीय  विरेन्द्र कुमार जायसवाल,  खेलसाय राजवाडे़ व अमृत सिंह का नामांकन पत्र विभिन्न कारणों से निरस्त कर दिया गया। इसी प्रकार भटगांव विधानसभा क्षेत्र के सी0पी0एम0 के उम्मीदवार  कपिलदेव पैंकरा का नामांकन पत्र पूर्ण नहीं होने से निरस्त कर दिया गया। प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र से एन0सी0पी0 के उम्मीदवार श्री रामखेलावन मराबी आ0 जवाहिर मराबी का नामांकन पत्र में कमी होने के कारण निरस्त कर दिया गया।     

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें