ब्रेकिंग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

एडवेंचर स्पोर्ट्स’बना पुरानपारा स्कूल, टपकती छत और गिरते प्लास्टर के बीच 38 मासूमों की 'साहसिक' पढ़ाई!

सूचना

: पलंग के नीचे छुपाकर रखा था गांजा, क्राईम ब्रांच को लगी भनक और छापा मारकर किया 3.2 किलो अवैध गांजा जप्त

प्रवेश गोयल सूरजपुर- क्राईम ब्रांच प्रभारी को मुखबीर से सूचना मिली कि चौकी चेन्द्रा के ग्राम पलमा निवासी 42 वर्षीय मोहम्मद सेराज उर्फ कुदुस पिता नजीर अपने घर में गांजा छिपाकर रखा है कि सूचना से तत्काल पुलिस अधीक्षक जीएस जायसवाल को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक जीएस जायसवाल के निर्देशन में एएसपी मेघा टेंभुरकर व एसडीओपी ओड़गी धु्रवेश जायसवाल के मार्गदर्शन में स्पेशल पुलिस टीम एवं चौकी चेन्द्रा पुलिस की टीम ग्राम पलमा रवाना होकर मोहम्मद सिराज के घर की तलाशी लिया। तलाशी के दौरान घर के पलंग के नीचे एक बोरी में 3 किलो 200 ग्राम कीमत 16 हजार रूपये का अवैध मादक पदार्थ गांजा छिपाकर रखा जाना पाया गया। गांजा के संबंध में आरोपी से दस्तावेज मांग किये जाने कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया। पुलिस टीम के द्वारा मौके पर सम्पूर्ण पंचनामा कार्यवाही कर जप्त करते हुये चौकी चेन्द्रा, थाना झिलमिली में अपराध क्रमांक 116, 18 धारा 20बी एनडीपीएस एक्ट के तहत् मामला पंजीबद्व कर मोहम्मद सिराज को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। इस कार्रवाई में क्राईम ब्रांच प्रभारी कपिलदेव पाण्डेय, चेन्द्रा चौकी प्रभारी सुमन्त पाण्डेय, बिसुनदेव पैकरा, दिनेश ठाकुर, कृष्णकांत पाण्डेय, सतेन्द्र दुबे, श्याम, संतोष जायसवाल, रजनीश पटेल एवं महिला आरक्षक बालकुमारी मिंज सक्रिय रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें