: पहले दिन ही गृह मंत्री रामसेवक पैकरा सहित 14 दावेदारों ने खरीदा नामांकन पत्र...
Admin
Fri, Oct 26, 2018
प्रवेश गोयल
सूरजपुर-दूसरे चरण के मतदान के लिए अधिसूचना जारी होते ही आज प्रथम दिवस प्रदेश के गृह मंत्री समेत कई दावेदारों ने सूरजपुर जिला निर्वाचन कार्यालय पहुंचकर नामांकन पत्र क्रय किया।
गौरतलब है कि 26 अक्टूबर से नामांकन पत्र क्रय करने और भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है पहले दिन ही नामांकन पत्र भरने वालों की चहल कदमी कलेक्टर कार्यालय में नजर आई, प्रदेश के गृह मंत्री रामसेवक पैकरा ने भी पहले दिन ही शुभ मुहूर्त में नामांकन पत्र क्रय किया और नामांकन पत्र में भरे जाने वाले प्रस्तावक के दस्तावेज जुटाए, गृह मंत्री रामसेवक पैकरा को भारतीय जनता पार्टी की ओर से इस बार फिर प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार घोषित किया गया है। प्रथम दिवस ही गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के संभागीय अध्यक्ष जय नाथ सिंह केराम ने भी प्रेमनगर विधानसभा क्षेत्र से नामांकन पत्र क्रय किया, वहीं भटगांव विधानसभा क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य किरण केराम, आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार डीके सोनी, बसपा के पूर्व संभागीय अध्यक्ष एवं सक्रिय कार्यकर्ता सीताराम भास्कर समेत अन्य ने भी नामांकन पत्र क्रय किया है।

इन्होने खरीदा नामांकन
नामांकन दाखिले के पहले दिन आज प्रेमनगर विधानसभा क्षेत्र से चार, भटगांव विधानसभा क्षेत्र से आठ एवं प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र से दो उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र क्रय किए हैं। आज जिले के किसी भी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी द्वारा नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री देवसेनापति ने बताया कि आज 26 अक्टूबर को विधानसभा क्षेत्र 04-प्रेमनगर से श्री जयनाथ सिंह केराम आ0 श्री धरम साय केराम ने गोड़वाना गणतंत्र पार्टी से, श्री दरोगा सिंह आ0 श्री बुधराम सिंह व श्री ताल सिंह आ0 श्री रामलखन सिंह ने निर्दलीय से, श्री राजेश कुमार आ0 इन्दल राम ने शिवसेना पार्टी से एवं 05-भटगांव विधानसभा क्षेत्र से श्री दिनेश प्रसाद सोनी ने आम आदमी पार्टी से, श्री सुरेन्द्र लाल सिंह ने सी0पी0आई0एम0 से, व श्रीमती किरण सिंह केराम, श्री सीताराम भास्कर, श्री कुमईह राम साण्डिल्य, श्री हरीभगत यादव, श्री ओम प्रकाश सोनवानी, श्री उपेन्द्र गुप्ता ने निर्दलीय से तथा 06-प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र में श्री रामसेवक पैंकरा आ0 स्व0 श्री ठुरूराम ने भाजपा से, श्रीमती आशा देवी पति श्री बुधराम ने गोड़वाना गणतंत्र पार्टी से नामांकन पत्र क्रय किया!
विज्ञापन
विज्ञापन