ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: पहले बांट रहे घटिया मोबाइल, फिर फटने पर शिकायत करने वाले आदिवासियों को बता रहे झूठा-डॉ. नरेंद्र........ घटना को अफवाह बता भाजपाइयों द्वारा ग्रामीणों को धमकाने की घटना पर भी जताया अफसोस

Admin

Mon, Sep 17, 2018
प्रतापपुर-  प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में मोबाइल तो बांटे जा रहे हैं लेकिन लेकिन घटिया क्वालिटी के होने के कारण ये गर्म होकर फट जा रहे हैं लेकिन ताज्जुब की बात है भाजपा सरकार इस घटना को अफवाह और साजिश बताकर आदिवासियों को झुठलाने में लगी है,प्रेस विज्ञप्ति जारी कर प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र से जोगी कांग्रेस के तय प्रत्याशी डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह व ब्लॉक अध्यक्ष जिशान खान ने ग्रामीण क्षेत्रों में भोले भाले आदिवासियों को छलने का आरोप लगाते हुए अफसोस जताया कि भाजपा के नेता मोबाइल के फटने की घटना को अफवाह बता विरोध करने वाले ग्रामीणों को धमकाने में लगे हैं।अमनदोन में एक कार्यक्रम के दौरान तो भाजपा नेता ने मोबाइल फटने की बात की फैलाने पर वाले व्यक्ति पर एफआईआर दर्ज कराने की धमकी तक डाली जो निंदनीय है।उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार वोट बैंक में बदलने के लिए मोबाइल बांट रही है लेकिन आम आदमी उनके इस छलावे में आने वाला नहीं है क्योंकि सरकार हम पर कोई एहसान नहीं कर रही है क्योंकि जिन पैसों से फ़ोन खरीदे जा रहे हैं वह किसी नेता की पाकिट का नहीं वरन हमारा पैसा है। उन्होंने कहा कि मोबाइल फोन फटने की घटना से आम आदमी दहशत में है,मोबाइल हाथ में होने के बावजूद वे इसका प्रयोग नहीं कर पा रहे हैं जिसका कारण इनका घटिया होना है,सरकार को अगर फोन बांटने ही थे तो बढिया क्वालिटी के बांटने थे ताकि सीधे साधे आदिवासी ग्रामीण बिना किसी भय के इसका प्रयोग कर सकते।सबसे बड़ी बात है कि जिन घरों में मोबाइल फटे प्रशासन ने भाजपा नेताओं के दबाव में जांच को औपचारिकता बना दिया और आज तक पीड़ितों को दूसरा मोबाईल नहीं दिया गया है।उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार आदिवासियों का शोषण कर रही है जिसमें कांग्रेस का भी पूरा साथ भाजपा सरकार को है क्योंकि सरकार से इनके लोगों का भी हित बना हुआ है।प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के दोनों ब्लॉक प्रतापपुर और वाड्रफनगर जंगली हाथियों के आतंक से त्रस्त हैं लेकिन न सरकार को मतलब है और न नेता प्रतिपक्ष को जबकि यह विधानसभा गृहमंत्री का है,हाथियों के नाम पर अधिकारीयों की मौज है,सरकार ने उन्हें खुली छूट दे रखी है।जंगली हाथियों ने ग्रामीण क्षेत्रों में आतंक मचा रखा है,आये दिन आदिवासी इनके हमले में मार रहे हैं,आदिवासियों के लिए चलाई जा रही रेडी टू ईट,बीज खाद सहित सभी योजनाओं में जमकर भ्रस्टाचार है,किसी भी योजना का लाभ उन्हें नहीं मिल रहा है लेकिन सरकार मौन है और सिर्फ झूठे दावे विकास के करती है।आदिवासियों बच्चों के आय जाति निवास प्रमाण पत्र नहीं बन रहे हैं,स्थानीय विधायक के पीएचई मंत्री होने के बावजूद लोगों लोगों को पानी नहीं मिल रहा है,भाजपा सरकार विका यात्रा तो निकाल रही है लेकिन विकास कहां है यह मुख्यमंत्री को भी नहीं पता,अगर उन्हें विकास का पता होता तो वे हेलीकॉप्टर से नहीं वरन सड़क मार्ग से प्रतापपुर आते लेकिन उन्हें पता है कि प्रतापपुर क्षेत्र में सड़कें ही नहीं हैं तो वे चलेंगे किसमें।उन्होंने कहा कि विधानसभा की जनता सब जानती और समझती है और आगामी चुनाव में हर झूठे वादे और विकास का हिसाब लेगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें