ब्रेकिंग

सूरजपुर के 17 गांवों में 'अंधेरे' का तांडव: 6 महीने बाद भी प्रशासन के वादे ठंडे बस्ते में, 12 हजार लोग मजबूर

पहली बार शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, 29-30 जून को होगा दो दिवसीय आयोजन

समान नागरिक संहिता (UCC): क्या यह वास्तव में देश की प्राथमिकता है?

डायल 112 की टीम पर हमला करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, आगजनी के मामले में भी 2 दबोचे

पिता की हत्या कर बोरी में लाश फेंकने वाला बेटा मां, मौसा व दोस्त सहित गिरफ्तार

सूचना

: पांचवे दिन अध्यक्ष पद के 06 और पार्षद के 67 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र लिए... 7 अध्यक्ष पद के,पार्षद के 72 अभ्यर्थियों ने नामांकन जमा किया...

Admin

Mon, Jan 27, 2025

सौरभ द्विवेदी

सूरजपुर.  नगर पालिका परिषद सूरजपुर एवं नगर पंचायत बिश्रामपुर, जरही, भटगांव, प्रतापपुर) में निर्वाचन के पांचवे दिन नगर पालिका परिषद सूरजपुर से अध्यक्ष पद के लिए नाम निर्देशन के एक फॉर्म कुसुमलता राजवाड़े ने लिया तो वही पार्षद पद के लिए 17 फॉर्म लिए गए है। इसी तरह नगर पंचायत बिश्रामपुर से पार्षद पद के लिए 09 फॉर्म, नगर पंचायत जरही से अध्यक्ष पद के लिए 02 फार्म और पार्षद पद के लिए 26 फॉर्म, नगर पंचायत भटगांव से अध्यक्ष पद के लिए 03 फार्म और पार्षद पद के लिए 13 फॉर्म ख़रीदे गए,नगर पंचायत प्रतापपुर से पार्षद पद के लिए 02 फॉर्म वितरण किया गया।

आज नामांकन के पांचवे दिन नगर पालिका परिषद सूरजपुर के अध्यक्ष पद के लिए देवंती साहू ने एवं पार्षद पद के लिए 23 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किए गए।नगर पंचायत बिश्रामपुर से अध्यक्ष पद के लिए 02,  एवं पार्षद पद के लिए 09 नामांकन दाखिल किए गए। नगर पंचायत भटगांव में अध्यक्ष पद के लिए 02 नामांकन एवं पार्षद पद के लिए 09 नामांकन दाखिल किए गए। नगर पंचायत प्रतापपुर में अध्यक्ष पद के लिए 02 नामांकन एवं पार्षद पद के लिए 31 नामांकन दाखिल किए गए।

प्रत्याशियों की घोषणा में भाजपा आगे...

नगर निकाय के चुनाव में प्रत्याशियों की चयन को लेकर उसकी घोषणा करने में भाजपा आगे रही हालाकि कुछ अड़चन जरुर रही पर स्थिति को बेहतर बनाते हुए देर आये दुरुस्त आये| तो वही कांग्रेस प्रत्याशियों की चयन को लेकर फिसड्डी साबित हुई अभी तक सिर्फ नगर निकाय के अध्यक्षों का ही एलान कर पाई है जबकि वार्डो के पार्षद की बची है जबकि नामांकन लेने और जमा करने में सिर्फ एक दिन (मंगलवार) ही बचे है| भाजपा में अनुशासन का डंडा चला तो वही कांग्रेस का कुछ अता-पता नहीं, फिलहाल ये स्थानीय स्तर का चुनाव है, बाजी पलटते देर नहीं लगती| बहरहाल मतदाताओं को बहलाने रुझाने में दावेदार लगे हुए है योग्य, युवा,झुझारू प्रत्याशियों की बाढ़ आने वाली है चाहे कितने भी अपराधिक मामला दर्ज हो, वे ही सबसे योग्य होनहार बेहतर बताने वादों की झड़ी बताने में सबसे आगे है|

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें