ब्रेकिंग

फाइलें छोड़, विधायक जी की भक्ति में 'सुर' मिलाने लगे अधिकारी!"

ऑफिसर कॉलोनी में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, दो बाइक भी बरामद

100 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में बंधे

शासकीय महाविद्यालय चांदनी बिहारपुर में विश्व रेड क्रॉस दिवस पर कार्यशाला संपन्न

उल्लंघन पर प्रशासन सख्त, संयुक्त टीम ने वसूला ₹3260 का जुर्माना

सूचना

: पीएम आवास के हितग्राहियों को हस्तांतरित किए 61.25 लाख रुपए...

Admin

Sun, Mar 19, 2023

सूरजपुर.   जिले के विभिन्न स्थलों पर आवास चौपाल के माध्यम से हितग्राहियों का उन्मुखीकरण का कार्य किया जा रहा है। इसी तारतम्य में  विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम जनपद पंचायत प्रेमनगर के सभा कक्ष में सरगुजा विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष व विधायक प्रेमनगर के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। सविप्रा अध्यक्ष खेलसाय सिंह ने बटन दबाकर सीधे हितग्राहियों के खातों में 61.25 लाख रूपए की राशि हस्तांतरित किया। वित्तीय वर्ष 2020-21 में जनपद पंचायत अंतर्गत 245 हितग्राहियों को 25000 प्रति हितग्राही के मान से कुल 61.25 लाख रुपए मुख्य अतिथि ने बटन दबाकर सीधे उनके खातों में हस्तांतरित किया गया। 1104 हितग्राहियों के प्रथम किस्त की राशि 2.76 करोड़ की राशि जारी की जानी है। वित्तीय वर्ष 2016-20 तक के हितग्राहि जिन्होंने समयसीमा के भीतर अच्छा आवास बनाया है, ऐसे 6 हितग्राहियों को सम्मानित किया गया। साथ ही 5 हितग्राहियों को प्रथम और अंतिम किस्त का डमी चेक प्रदान किया गया। जनपद के 600 हितग्राहि ऐसे हैं जिन्होंने प्रथम, द्वितीय या तृतीय किस्त की राशि प्राप्त कर ली है परन्तु राशि पाकर आवास अधूरा रखें है। वर्तमान में राशि की कोई कमी नहीं है, कार्य पूर्ण कराने से इन्हें भी तत्काल राशि प्राप्त हो जाएगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें