ब्रेकिंग

बारातियों से भरी पिकअप पलटी, दो की मौत, कई घायल

प्रेमनगर स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिला से छेड़छाड़, आरोपी वार्ड बॉय गिरफ्तार

9 साल की मासूम से दादा ने की दरिंदगी

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खाक, महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित ​

कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 'ऐतिहासिक' वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल; फूँका केंद्र का पुतला

सूचना

: पीएसीएल चिटफण्ड कंपनी के 2 डायरेक्टर गिरफ्तार,रकम दोगुना करने का दिया था लालच...

Admin

Thu, Feb 13, 2025

सौरभ द्विवेदी

सूरजपुर. कोतवाली पुलिस ने पीएसीएल चिटफण्ड कंपनी के 2 और डायरेक्टरों को गिरफ्तार किया है। मामला वर्ष 2016 का है ग्राम केतका निवासी कमल सिंह केराम एवं ग्राम गंगोटी, चौकी बसदेई निवासी रनमेत बाई ने थाना सूरजपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि पीएसीएल कंपनी के डायरेक्ट एवं अन्य लोगों के द्वारा पैसा दोगुना करने का प्रलोभन देकर रूपया जमा कराया गया जो मैच्यूरिटी अवधि पूर्ण होने पर भी पैसा वापस नहीं कर धोखाधड़ी किया गया। दोनों ही मामलों की रिपोर्ट पर थाना सूरजपुर में क्रमशः अपराध क्रमांक 96/16 व अपराध क्रमांक 182/16 धारा 420, 120बी भादसं., 4,5,6 ईनामी चिट और धन परिचालन अधिनियम 1978, छ.ग. निक्षेपकों के हितों की संरक्षण अधिनियम 2005 की धारा 10 पंजीबद्ध कर विवेचना की गई। पूर्व में कंपनी के डायरेक्टर निर्मल सिंह भंगू, त्रिलोचन सिंह, सुखदेव सिंह व जोगेन्दर टाईगर को गिरफ्तार किया जा चुका है और फरार आरोपियों की पतासाजी कर गिरफ्तार करने पुलिस टीम को लगाया था। विवेचना के दौरान जानकारी मिली कि पीएसीएल कंपनी का डायरेक्टर दिल्ली में है जिसके बाद सूरजपुर पुलिस ने दबिश देकर कंपनी के डायरेक्टर आरोपी सुब्रोत भट्ठाचार्य पिता स्व. बिरेश्वर उम्र 64 वर्ष निवासी एफ-19 साउथ सिटी-1 गुरूग्राम, थाना सेक्टर 40 जिला गुरूग्राम हरियाणा तथा गुरमीत पिता स्व. कुलवंत सिंह उम्र 60 वर्ष निवासी डीपी 9 मौर्या इलक्लेव प्रितमपुरा थाना मौर्या इनक्लेव दिल्ली नार्थ वेस्ट को पकड़ा। पूछताछ पर आरोपियों ने बताया कि पीएसीएल कंपनी का डायरेक्टर थे और अन्य डायरेक्टर के साथ मिलकर निवेशकों के राशि को डबल करने का झांसा देकर धोखाधड़ी करते हुए सूरजपुर जिले के हजारों निवेशकों से करोड़ों रूपये की धोखाधड़ी किये है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी सूरजपुर विमलेश दुबे, एसआई गंगासाय पैंकरा, एएसआई संजय सिंह, मनोज द्धिवेदी, नंदलाल सिंह, आरक्षक राजेश्वर सिंह व रविराज पाण्डेय सक्रिय रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें