ब्रेकिंग

कुबेरपुर कांड पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का रौद्र रूप, पुलिस अफसरों को लगाई फटकार

खेत में घास काट रही महिला का पंजा कटकर अलग, विभाग बोला—'नियम देखेंगे'

प्रतिष्ठित पीआरए ग्रुप के फ्लैट में घुसा चोर, वारदात CCTV में कैद; पहचान बताने वाले को ₹5,000 का नकद इनाम

खाकी की साख बीच सड़क हांफी, गश्त छोड़ जवानों ने लगाया ‘जोर लगा के हईशा!’

क्रेशर प्लांट में आगजनी और चक्काजाम कर शव रोकने के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार

सूचना

: पीडीएस के चावल, चना की अवैध खरीद-फरोख्त पर कार्यवाही...

Admin

Wed, May 29, 2024

सौरभ द्विवेदी

सूरजपुर.  सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत वितरित चावल एवं चना की अवैध खरीदी बिक्री की सूचना पर पहुंचे खाद्य विभाग की टीम द्वारा उक्त चावल एवं चना के संबंध में मे० रामानुग्रह उपाध्याय बाजार गली सूरजपुर से पूछताछ किया गया। व्यापारी द्वारा बताया गया कि चावल एवं चना राशनकार्डधारियों से फुटकर खरीदी कर जमा किया गया है। मौके पर खाद्य निरीक्षक द्वारा व्यापारी रामानुग्रह उपाध्याय का कृत्य छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 का उल्लंघन करना पाते हुए चावल 45 बोरी वजन 22.50 क्विटल एवं चना 92 कि.ग्रा. जप्त किया गया। जप्तशुदा सामग्री का बाजार मूल्य लगभग 70360 रूपये बतायी गयी है। पीडीएस में वितरित होने वाली राशन सामग्री की खरीदी-बिक्री करने वालों के ऊपर आगामी दिनों में भी इसी प्रकार निरंतर कार्यवाही की जावेगी। कार्यवाही में नीतीश कुमार, खाद्य निरीक्षक सूरजपुर एवं टीम शामिल रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें