ब्रेकिंग

'अर्नव' चक्रवात की आहट से चांदनी बिहारपुर में किसानों की बढ़ी चिंता, प्रशासन ने 24 घंटे का कंट्रोल रूम किया स्थापित

प्रतापपुर में 1.86 हेक्टेयर सरकारी जमीन का ‘खेल’, कानून के मुंह पर तमाचा!

ओड़गी में खुली नई शराब दुकान, टारगेट के चक्कर में आबकारी विभाग का ‘रंगीन’ कारनामा!

खेतों में लहलहा रही धान की फसल, ऑनलाइन रिकॉर्ड में रकबा शून्य, पटवारी हड़ताल से किसानों पर गहराया संकट

गुरुजी ‘महुआ रस’ के नशे में धरती माता की गोद में लीन, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा!

सूचना

: पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को साइबर प्रहरी, बीट प्रणाली व आई रेड के बारे में दी गई प्रशिक्षण...

Admin

Sat, Jan 28, 2023

सूरजपुर. पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में सूरजपुर पुलिस के साइबर प्रहरी कार्यक्रम, बीट प्रणाली एवं आई रेड का प्रशिक्षण का आयोजन पुलिस अनुभाग स्तर पर किया गया जहां साईबर सेल की टीम के द्वारा इन विषयों पर थाना-चौकी में पदस्थ पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया गया। जिले में चलाए जा रहे साइबर प्रहरी कार्यक्रम एवं बीट प्रणाली को और सशक्त बनाने एवं लोगों को साइबर अपराध से बचाव कैसे की जाए, इन विषयों पर पुलिस अधिकारी व जवानों को प्रशिक्षित करने शनिवार को थाना भवन ओड़गी में एसडीओपी राजेश जोशी की मौजूदगी में साईबल सेल प्रभारी एसआई निलाम्बर मिश्रा के द्वारा साइबर प्रहरी, बीट प्रणाली एवं आई रेड का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान प्रमुख रूप से आधुनिक दौर में किस प्रकार धोखेबाज कैसे किसी नागरिक को लालच का जाल बिछाकर धोखाधड़ी को अंजाम देता है, बचाव के क्या-क्या उपाए है, क्षेत्र के लोगों को साइबर अपराध से बचाव की दिशा में कैसे बेहतर कार्य किए जाए इसके बारे में विस्तार से बताया गया। इस प्रशिक्षण की मॉनिटरिंग अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह के द्वारा की जा रही है। थाना क्षेत्र में बीट प्रणाली के औचित्य एवं प्रत्येक गांव मोहल्ले की छोटी-छोटी घटनाओं की जानकारी सहित महत्वपूर्ण विषयों तथा प्रत्येक गतिविधियों से अपडेट रहने, ग्रामीणों की समस्याओं को जानने एवं निराकरण करने संबंधी बातों को बताया गया। आई-रेड के ड्रिस्टिक रोलआउट मैनेजर जयप्रकाश मेश्राम ने जिले में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं का आई-रेड (इन्टीग्रेटेड रोड़ एक्सीडेंट डेटाबेस) ऑनलाईन मोबाईल अथवा कम्प्यूटर में इंट्री शत-प्रतिशत कैसे की जाए इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस प्रशिक्षण में थाना ओड़गी, चांदनी, झिलमिली, चौकी चेन्द्रा, मोहरसोप, कुदरगढ़ के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। इसी क्रम में बीते दिन थाना प्रतापपुर में एसडीओपी प्रतापपुर अमोलक सिंह की उपस्थिति में थाना प्रतापपुर, चंदौरा, भटगांव, रमकोला, चौकी रेवटी, खड़गवां के पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें