ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: पुलिस अधीक्षक ने अम्बिकापुर-बनारस मार्ग के दुर्घटनाजन्य स्थानों का लिया जायजा...संकेतक बोर्ड, रेडियम, रम्बल स्टीप लगाने दिए निर्देश...

Admin

Sun, Dec 8, 2019

अकित सोनी

सूरजपुर- जिले के राष्ट्रीय एवं राजकीय राजमार्ग के दुर्घटनाजन्य स्थानों पर हादसेे रोकने हेतु ऐसे स्थानों पर सुरक्षा के इंतेजाम सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से गत् दिवस पुलिस अधीक्षक सूरजपुर राजेश कुकरेजा ने  राजकीय राजमार्ग अम्बिकापुर-बनारस रोड़ के सोनगरा, जरही, कपसरा एवं घाटपेंडारी के दुर्घटनाजन्य स्थानों का जायजा लिया। गत् दिवस पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा, जिला परिवहन अधिकारी अतुल असैय्या, यातायात प्रभारी आर.सी.राय एवं पीडब्ल्यूडी एसडीओ हर्षित साहू सहित संयुक्त टीम ने अम्बिकापुर-बनारस रोड़ का दौरा किया। इस दौरान टीम ने राजकीय राजमार्ग में चिन्हांकित उन ब्लैक स्पाॅट पर पहुंची, जहां पिछले 2 वर्षो में अधिक सड़क हादसे हुए। टीम ने अधिकांश जगहों पर पाया कि यहां साइन बोर्ड, लाइटिंग या स्पीड ब्रेकर नहीं होने की समस्याएं है।पुलिस अधीक्षक ने इन दुर्घटनाजन्य स्थानों, घुमावदार मोड़ पर रेडियम एवं संकेतक बोर्ड लगाने के साथ ही रम्बल स्टीप लगाने के निर्देश दिए ताकि सड़क दुर्घटनाएं पर रोक लगाई जा सके। उन्होंने जिले के थाना-चौकी प्रभारियों को कहा है कि जिन स्थानों पर अधिक सड़क दुर्घटनाएं होती है उन स्थानों पर हादसों को रोकने के लिए सुरक्षात्मक उपाए कराए जाए।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें