ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: पूर्व अपर कलेक्टर सहित दो पर 420 का मामला दर्ज..पूर्व में भी नौकरी लगाने के नाम पर खा चुके है जेल की हवा...

Admin

Thu, Jul 4, 2019

राजेश सोनी

सूरजपुर-जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न पदों के लिए जारी की गई। भर्ती प्रक्रिया के दौरान नौकरी लगाने के नाम पर हितग्राहियों से रिश्वत लेने और नौकरी न लगा पाने पर रिश्वत की रकम वापस न देने से संबंधित मामले में बसदेई चौकी पुलिस ने जिले के तत्कालीन अपर कलेक्टर एमएल धृतलहरे सहित दो पर 420, 34 के तहत् मामला पंजीबद्व किया है। गौरतलब है कि सूरजपुर जिले के तात्कालिक अपर कलेक्टर एम एल घृतलहरे ने नौकरी लगाने के नाम पर कई ग्रामीण हितग्राहियों से लाखों रुपए की उगाही की थी और नौकरी न लगा पाने के बाद जब ग्रामीण अभ्यर्थियों के द्वारा रिश्वत की रकम वापस मांगी गई। तो उन्होंने रकम वापस नहीं की लेकिन अभ्यर्थियों और उनके परिजनों का मुंह बंद करने के उद्देश्य से उनसे ली गई। रकम के एवज में चेक जारी कर दिया था। जिसकी शिकायत अभ्यर्थियों के द्वारा जिले के कलेक्टर, मुख्यमंत्री, पुलिस अधीक्षक समेत विभिन्न मंचों और संस्थाओं के समक्ष की थी। इस मामले में पूर्व में भी आरोपी अपर कलेक्टर एमएल घृतलहरे के खिलाफ 420 का मामला दर्ज कर जेल दाखिल किया गया था बरहाल ताजा मामला बसदेई चौकी क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम उंचडीह का है जहा पर उंचडीह निवासी शिवराम सिंह को छलपूर्वक तांत्रिक विद्या करने एवं नौकरी लगाने के नाम पर मई 2016 से 01.01.17 के मध्य बसदेई निवासी विजय पटेल एवं एम.एल.धृतलहरे पूर्व अपर कलेक्टर सूरजपुर के द्वारा 21 लाख 50 हजार रूपये का धोखाधड़ी किया गया। शिवराम सिंह की रिपोर्ट पर पुलिस ने दोनों के विरूद्व धारा 420, 34 के तहत् मामला पंजीबद्व किया है।

सूरजपुर-

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें