ब्रेकिंग

सूरजपुर के 17 गांवों में 'अंधेरे' का तांडव: 6 महीने बाद भी प्रशासन के वादे ठंडे बस्ते में, 12 हजार लोग मजबूर

पहली बार शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, 29-30 जून को होगा दो दिवसीय आयोजन

समान नागरिक संहिता (UCC): क्या यह वास्तव में देश की प्राथमिकता है?

डायल 112 की टीम पर हमला करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, आगजनी के मामले में भी 2 दबोचे

पिता की हत्या कर बोरी में लाश फेंकने वाला बेटा मां, मौसा व दोस्त सहित गिरफ्तार

सूचना

: पोषण सखियों का 3 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम,‘‘चिराग परियोजना‘‘में करेगे कार्य...

Admin

Sat, Dec 14, 2024

सौरभ द्विवेदी

सूरजपुर.  प्रदेश में कृषि विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 15 जिलों के 27 विकासखण्डों के 1000 ग्रामो में निवासरत ग्रामीण आदिवासी परिवारों के आय में वृद्धि एवं वर्षभर पोषित आहार की उपलब्धता हेतु वर्ल्ड बैंक एवं आई.एफ.ए.डी. के सहयोग से ‘‘चिराग परियोजना‘‘ का क्रियान्वयन किया जा रहा है। परियोजना अंतर्गत चिन्हांकित ग्रामों में पोषण आधारित गतिविधियों के क्रियान्वयन हेतु ‘‘पोषण सखी‘‘ के रूप में कार्य करने के लिये ओड़गी विकास खण्ड संबंधित 40 ग्रामों से महिलाओं का चयन किया गया है।  चयनित महिलाएं ‘‘पोषण सखी‘‘ के रूप में कार्य करने के लिये तकनीकि सहयोगी संस्था पी.सी.आई. इंडिया के सहयोग से  ओड़गी विकास खण्ड के पोषण सखियों का तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन जिला पंचायत संसाधन केन्द्र में किया गया। प्रशिक्षण के दौरान 31 चयनित ’‘पोषण सखी‘‘ महिलाओं को चिराग परियोजना का परिचय, सामाजिक व्यवहार परिवर्तन हेतु संचार का परिचय, सहभागीता को सुगम बनाने, कुपोषण, संतुलित आहार, कृषि एवं पोषण में संबंध, खाद्य प्रणाली, खेती मे विविधता, जंगल और प्राकृतिक स्रोतों के द्वारा दैनिक भोजन में आहार विविधता के लिये सामाजिक व्यवहार परिवर्तन हेतु संचार किये जाने के लिये मास्टर ट्रेनर पिन्टू ठाकुर और रूपनाथ  पीसीआई इण्डिया से एवं श्रीमति सीमा सुपरवाईजर, महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा प्रशिक्षित किया गया।   

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें