ब्रेकिंग

कुबेरपुर कांड पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का रौद्र रूप, पुलिस अफसरों को लगाई फटकार

खेत में घास काट रही महिला का पंजा कटकर अलग, विभाग बोला—'नियम देखेंगे'

प्रतिष्ठित पीआरए ग्रुप के फ्लैट में घुसा चोर, वारदात CCTV में कैद; पहचान बताने वाले को ₹5,000 का नकद इनाम

खाकी की साख बीच सड़क हांफी, गश्त छोड़ जवानों ने लगाया ‘जोर लगा के हईशा!’

क्रेशर प्लांट में आगजनी और चक्काजाम कर शव रोकने के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार

सूचना

: प्रतापपुर में गुमास्ता एक्ट के पालन के लिए टीम गठित,कड़ाई से होगा पालन..व्यापारी संघ की प्रशासन के साथ हुई बैठक...

Admin

Thu, Feb 14, 2019

सचिन तायल

प्रतापपुर।शासन द्वारा प्रतापपुर क्षेत्र में लागू गुमास्ता एक्ट के पालन के लिए टीम का गठन किया गया जिसमें राजस्व निरीक्षक जवाहर सिंह के साथ पुलिस के जवान होंगें, आज व्यापारी संघ की एसडीएम सीएस पैंकरा,एसडीओपी राकेश पाटनवार,सीएमओ सुशील कुमार तिर्की व एसआई श्री चौहान के साथ हुई बैठक में कड़ाई से इसका पालन कराने का निर्णय लिया गया।बैठक में उपस्थित व्यापारी संघ के अध्यक्ष अनिल मित्तल, घनश्याम गर्ग,राजेश गर्ग,नीरज तिवारी,सचिन तायल,अमित सोनी,विकास गुप्ता,अमित सिंघल,मनीष सिंघल,गरीबराम गोयल,राजू मिस्त्री,सुकेश गर्ग,पुनीत सिंघल,आकाश मित्तल, आनंद शुक्ला, हिमायत खान सहित अन्य ने एक सुर में कहा कि जब शासन ने नियम बनाया है तो प्रशासन को इसका पालन कराना चाहिए,कुछ दुकानों के खुले रहने से विपरीत प्रभाव पड़ता है और देखा देखी बाकी लोग भी दुकानें खोलना चालू कर रहे हैं।चर्चा के बाद निर्णय लिया गया कि टीम हर शनिवार को एक एक दुकान का निरीक्षण करेगी,जिसकी दुकान खुली होगी मौके पर ही निर्धारित 3000 रुपये जुर्माना काटा जाएगा और दुकान बंद कराई जाएगी,फिर भी यदि दुकानदार नहीं मानता है तो जो कानूनी कार्यवाही का प्रावधान होगा किया जाएगा।बन्दी में दवाई दुकान,पान दुकान,होटल व डेयरी को छूट दी गई है तथा त्योहारों के समय भी आखरी शनिवार को बन्दी में छूट देने का निर्णय लिया गया।बैठक के दौरान भारी वाहनों के साथ सड़क के किनारे वाहनों के खड़ा करने से ट्रैफिक की दिक्कत पर चर्चा हुई जिस पर निर्णय लिया गया कि आगामी बैठक को इस बिंदु पर पुनः चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें