ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: प्रदेश भाजयुमो की नवीन टीम में विवेक को मिली जिम्मेदारी...समाजसेवी एवं युवा नेता विवेक अग्रवाल बनाए गए प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य...

Admin

Thu, Feb 2, 2023

सूरजपुर. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव की सहमति पर भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत के द्वारा अपनी प्रदेश कार्यसमिति टीम की घोषणा की है. जिसमें छात्र राजनीति में अपनी सक्रीय कार्यशैली से संगठन में आम सदस्य बतौर पहचान स्थापित करने वाले बिश्रामपुर-शिवनन्दनपुर के युवा नेता विवेक अग्रवाल मोंटी को भाजयुमो के प्रदेश टीम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य का दायित्व सोते हुए नियुक्त किया गया है. विवेक को मिले इस अहम दायित्व पर समर्थकों सहित युवा वर्ग में काफी हर्ष व्याप्त है. इससे पूर्व भाजयुमो की जिला टीम में भी शासकीय योजना स्वाध्याय मंडल जिला प्रमुख, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, नगर मंत्री व नगर उपाध्यक्ष के साथ-साथ सामाजिक क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय युवा अग्रवाल सम्मेलन छत्तीसगढ़ के प्रदेश मंत्री, अग्रवाल नवयुवक समिति बिश्रामपुर के अध्यक्ष बतौर अपनी सक्रिय व पूर्ण निष्ठा कार्यशैली से ना केवल सूरजपुर वरन सरगुजा संभाग में युवाओं में लोकप्रिय है. इसके अलावा जिले का कोई भी ग्रामीण क्षेत्र हो या बिश्रामपुर क्षेत्र में रहने वाले आर्थिक रूप से कमजोर प्रतिभावान छात्रों के अध्ययन कार्य में लगातार हर तरह से सहयोग करने में समाज के सभी वर्ग में अपनी पहचान बरकरार रखी है. इस बार भाजयुमो के प्रदेश संगठन में अहम दायित्व मिलने पर मिडिया से चर्चा करने पर उन्होंने कहा कि भाजपा की विचारधारा समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास हेतु शिक्षा सबसे अच्छा माध्यम है इसके लिए लगातार छात्र संघ के तमाम दायित्व निर्वहन के दरमियान गांव हो या शहरी क्षेत्र के छात्रों को प्रेरित करने के साथ ही उनकी जरूरतों पर यथा संभव सहयोग करने से सभी विकसित समाज निर्माण की आधारशिला होने के सिद्धांत पर अमल करते हुए कार्यरत हु. वर्तमान में जो मुझे संगठन के द्वारा भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी में जो जिम्मेदारी सौंपी गई है अपनी सभी जिम्मेदारियों को अपने सभी जवाबदेहीता को पूर्ण करने के साथ ही युवाओं को संगठित कर सक्रिय भाजयुमो संगठन के साथ-साथ विचारधारा के प्रसार पर कार्य कर सभी जिम्मेदारियों पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा. इस नवीन जिम्मेदारी मिलने के बाद विवेक ने केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह, पूर्व गृह मंत्री रामसेवक पैकरा, भाजपा जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल, भाजयुमो जिला अध्यक्ष रविंद्र भारती सहित पार्टी के समस्त वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार जताया है.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें