: प्रदेश स्तरीय श्रमिक सम्मेलन में जिले के 240 हितग्राही हुए शामिल
Admin
Tue, Nov 19, 2024सौरभ द्विवेदी
सूरजपुर. श्रम मंत्री, छ.ग. शासन, श्रम विभाग के आतिथ्य में प्रदेश स्तरीय श्रमिक सम्मेलन, इंद्र स्टेडियम, जिला कोरबा में आयोजित किया गया था। जिसमें सूरजपुर जिले से 240 हितग्राहियों को बस के माध्यम से ले जाया गया। उक्त कार्यक्रम के कल्याण मण्डल के तहत ’’मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजनांतर्गत’’ 144 हितग्राहियों को 2880000, ’’मिनीमाता महतारी जतन योजनांतर्गत’’ 64 हितग्राहियों को 1280000, ’’मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजनांतर्गत’’ 179 हितग्राहियों को 3908391, ’’मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजनांतर्गत’’ 8 हितग्राहियों को 800000, ’’मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजनांतर्गत’’ 597 हितग्राहियों को 1185000 रू. कुल 992 हितग्राहियों को 10053391 रू. से डीबीटी के माध्यम से लाभान्वित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन