ब्रेकिंग

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खाक, महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित ​

कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 'ऐतिहासिक' वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल; फूँका केंद्र का पुतला

भाजपा नेता ने कहा छवि धूमिल करने का प्रयास किया,आपसी लेनदेन को भ्रष्टाचार बताना गलत

चांदनी बिहारपुर में जनजीवन अस्त-व्यस्त; तेंदूपत्ता, ईंट और आम की फसल को भारी नुकसान..

22 लाख की फिरौती के लिए महिला का अपहरण करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार..

सूचना

: प्राईवेट स्कूलों में पुलिस कर्मचारियों के बच्चों हेतु 10 प्रतिशत सीटे होंगी आरक्षित। 

Admin

Mon, Jun 25, 2018
      प्राईवेट स्कूलों में पुलिस कर्मचारियों के बच्चों हेतु 10 प्रतिशत सीटे होंगी आरक्षित।               पुलिस कर्मचारियों के बच्चों की स्कूली फीस में 20 से 40 प्रतिशत की छूट।            शहीद कर्मचारियों के बच्चों की निःशुल्क शिक्षा।             पुलिस एवं स्कूलों के शिक्षकों की बनेगी वाट्स एप गु्रप।              पुलिस लाईन के पास जल्द प्रारंभ होगी एटीएम की सुविधा। सूरजपुर- पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज श्री हिमाषु गुप्ता द्वारा 21 जून को आयोजित रेंज स्तरीय परामर्षदात्री समिति की बैठक के निर्णय के परिपालन में पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री जी.एस.जायसवाल ने बैठक ली। बैठक में प्राईवेट स्कूलों में पुलिस कर्मचारियों के बच्चों हेतु 10 प्रतिशत सीट आबंटन किये जाने, स्कूल की फीस में 20 से 40 प्रतिशत छूट एवं शहीद कर्मचारियों के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा दिये जाने हेतु पुलिस एवं आम जनता का साझा मंच ‘‘सहयोग’’ के बैनर तले सोमवार 25 जून को जिले के पुलिस कन्ट्रोल रूम सूरजपुर के सभाकक्ष में चर्चा की गई।      बैठक में पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री जी.एस.जायसवाल ने कहा कि पुलिस कर्मचारी अपने घरों से काफी दूर जिले के विभिन्न थाना/चैकी में अपनी सेवायें लगातार देते है। ऐसी स्थिति में पुलिस कर्मचारियों के बच्चों को अच्छे स्कूलों में दाखिला मिलने, स्कूली फीस में राहत एवं शहीद कर्मचारियों के बच्चों की निःशुल्क शिक्षा से पुलिस कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा एवं वह अपने कर्तव्यों का निर्वहन अच्छे से कर सकेगें।  पुलिस अधीक्षक सूरजपुर के सकारात्मक पहल से इन स्कूल के संचालकों ने पुलिस कर्मचारियों के बच्चों हेतु स्कूली फीस में 20 से 40 प्रतिशत की छूट की सहमति दी।     कार्मेल स्कूल विश्रामपुर, साधुराम विद्या मंदिर सूरजपुर के द्वारा पहला स्टालमेंट फ्री, छत्तीसगढ़ पब्लिक स्कूल दतिमा के द्वारा 40 प्रतिशत एवं ग्लोबल पब्लिक स्कूल सूरजपुर, हाॅली नूर पब्लिक स्कूल महगवां, डी.ए.व्ही. स्कूल भटगांव, अल्फा स्कूल दतिमा, अमर ज्योति स्कूल करंजी, आईडियल पब्लिक स्कूल सिरसी, सेन्ट चाल्र्स उ.मा.विद्यालय भटगांव, ए.डी.जे.एम. स्कूल भटगांव, सरस्वती शिशु मंदिर सिरसी, विद्या निकेतन खोंपा, बाल विद्या मंदिर सोनपुर, दयानंद सरस्वती विद्यापीट दतिमा, सूरज शिशु मंदिर सूरता, डी.ए.व्ही. स्कूल दतिमा, ग्लोबल सरस्वती शिशु मंदिर शिवप्रसादनगर के अलावा कई अन्य स्कूलों के संचालकों ने भी पुलिस कर्मचारियों के बच्चों की स्कूली फीस में 20 प्रतिशत छूट एवं सभी स्कूल संचालकों के द्वारा शहीद कर्मचारियों के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने की सहमति दी है। स्कूल संचालकों के इस पहल से एक अच्छा संदेश जायेगा। इन स्कूल संचालकों ने प्रबंधन से मार्गदर्शन प्राप्त कर छूट देने की घोषणा की। डी.ए.व्ही. पब्लिक स्कूल विश्रामपुर, सरस्वती शिशु मंदिर सूरजपुर, विश्रामपुर, केवरा, रगदा, राजकुमार पब्लिक स्कूल सूरजपुर पुलिस के अधिकारी एवं शिक्षकों की बनेगी वाट्स एप गु्रप पुलिस एवं शिक्षक के मध्य बेहतर तालमेल स्थापित करने, शिक्षकों की समस्या, कोई संदेश अथवा अच्छे सुझाव हेतु पुलिस के द्वारा जिले के स्कूलों के प्राचार्य एवं शिक्षकों का वाट्स एप गु्रप बनाई जायेगी।     बैठक में स्कूल संचालकों के द्वारा स्कूल लगने एवं छूटने के दौरान एवं बालिका छात्रावासों के पास नियमित पेट्रोलिंग कराने की बात कही गई जिस पर एसपी सूरजपुर श्री जी.एस.जासवाल ने थाना प्रभारियों को इस बावत् आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। स्कूल के संचालकों के द्वारा पुलिस अधीक्षक, एएसपी एवं सीएसपी को स्कूल का भ्रमण करने एवं विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होने का अनुरोध किया गया जिस पर एसपी सूरजपुर श्री जायसवाल ने उन्हें इस बावत् आश्वसत किया।     पुलिस अधीक्षक सूरजपुर ने बैठक में कहा कि ‘‘सहयोग’’ के बैनर तले स्कूलों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित की जायेगी, बेसिक पुलिसिंग के अलावा जिले की पुलिस ऐसा कार्य करेगी जिससे आम व्यक्ति के जीवन स्तर में सुधार हो सके। स्कूलों में लगाये गये शिकायत पेटी का उपयोग किया जा रहा है अथवा नहीं उसकी जानकारी ली। बैठक में आये हुये शिक्षकों को एसपी, एएसपी, सीएसपी ने अपना मोबाईल नंबर नोट कराया ताकि किसी प्रकार की समस्या आने पर वे सीधे सम्पर्क कर सके। पुलिस लाईन पर्री के पास जल्द खुलेगा एसबीआई का एटीएम ग्राम पर्री में आम जनता के साथ ही पुलिस लाईन में काफी संख्या में पुलिस के परिजन निवासरत् है, पुलिस कर्मचारी अपनी ड्यिूटी में विभिन्न थाना चैकियों में पदस्थ रहते है जिस कारण उनके परिजनों को किसी प्रकार के कार्य हेतु पैसे की आवश्यकता होने पर पुलिस लाईन पर्री से सूरजपुर में आकर एटीएम से पैसा निकालना पड़ता है जिससे उन्हें असुविधा होती है। आम जनता एवं पुलिस कर्मचारियों की सुविधा हेतु पुलिस लाईन के पास एटीएम शीघ्र स्थापित किये जाने के निर्देश सूरजपुर एसबीआई के शाखा प्रबंधक अविनाश पाणिग्रही को दी गई है। पुलिस लाईन पर्री के पास जल्द ही एटीएम की सुविधा उपलब्ध हो जायेगी इसके अलावा एसबीआई के शाखा प्रबंधक को पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को पुलिस गर्वमेंट सैलरी पैकेज, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति एवं प्रधानमंत्री बीमा सुरक्षा योजना के तहत् शत् प्रतिशत लाभ दिये जाने हेतु निर्देशित किया।     इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेंभुरकर, सीएसपी डी.के.सिंह, थाना प्रभारी सूरजपुर दीपक पासवान सहित जिले के विभिन्न स्कूलों के संचालकगण उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें