ब्रेकिंग

'अर्नव' चक्रवात की आहट से चांदनी बिहारपुर में किसानों की बढ़ी चिंता, प्रशासन ने 24 घंटे का कंट्रोल रूम किया स्थापित

प्रतापपुर में 1.86 हेक्टेयर सरकारी जमीन का ‘खेल’, कानून के मुंह पर तमाचा!

ओड़गी में खुली नई शराब दुकान, टारगेट के चक्कर में आबकारी विभाग का ‘रंगीन’ कारनामा!

खेतों में लहलहा रही धान की फसल, ऑनलाइन रिकॉर्ड में रकबा शून्य, पटवारी हड़ताल से किसानों पर गहराया संकट

गुरुजी ‘महुआ रस’ के नशे में धरती माता की गोद में लीन, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा!

सूचना

: प्रेमनगर में पोषण पुनर्वास केंद्र का शुभारंभ... NRC प्रारंभ होने से क्षेत्र के लोगों को सूरजपुर जाने मिलेगा निजात...

Admin

Thu, Dec 22, 2022

सूरजपुर.  क्षेत्रीय विधायक एवं सरगुजा क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष खेलसाय सिंह ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रेम नगर में बनाए गए पोषण पुनर्वास केंद्र का शुभारंभ किया। जिला कार्यक्रम अधिकारी के विशेष मांग एवं दूरस्थ इलाके की समस्या को ध्यान देते हुए कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा द्वारा एनआरसी की स्वीकृति प्रदान करते हुए सीएमएचओ आरएस डॉ सिंह को एक माह में शुरू करने का निर्देश दिया गया। एनआरसी शुभारंभ होने से क्षेत्र के गंभीर कुपोषित बच्चों को सूरजपुर जाने से से निजात मिलेगी तथा स्थानीय स्तर पर बेहतर चिकित्सा सुविधा एवं पौष्टिक आहार प्राप्त हो सकेगी। सरगुजा विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री सिंह, सुश्री आरा एवं उपस्थित अतिथियों ने भर्ती बच्चों को दुलार कर पौष्टिक आहार किट प्रदाय कर मिठाई खिलाया।
     शुभारंभ के दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष नरेश राजवाड़े, कृषि उपज मंडी उपाध्यक्ष राजीव सिंह, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती उषा सिंह, विधायक प्रतिनिधि परमेश्वर यादव, नगर पंचायत उपाध्यक्ष आलोक साहू, जनपद उपाध्यक्ष तुलसी यादव, लक्ष्मणपुर सरपंच जोत सिंह, एसडीएम उत्तम प्रसाद रजक,जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग चंद्र बेस सिसोदिया, सीएमएचओ डॉ आर एस सिंह, डीपीएम गणपत नायक सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
    गौरतलब है कि प्रेम नगर क्षेत्र में 397 चिन्हित कुपोषित बच्चे हैं।  एनआरसी में 10 बच्चों को भर्ती किया गया है एवं उन्हें पौष्टिक आहार प्रदाय किया जा रहा है स्वस्थ होने पर बच्चों को 15 दिन पश्चात रिलीफ किया जाएगा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रेम नगर में पोषण पुनर्वास केंद्र खुलने से क्षेत्र के कुपोषित बच्चों को सूरजपुर जाना नहीं पड़ेगा तथा बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सरगुजा विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष खेलसाय सिंह, एवं कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा के प्रयास से पुनर्वाहस केंद्र खोला गया है हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया तथा बच्चों को बेहतर सुविधा देकर सुपोषित करने  संकल्प लिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें