ब्रेकिंग

पहली बार शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, 29-30 जून को होगा दो दिवसीय आयोजन

समान नागरिक संहिता (UCC): क्या यह वास्तव में देश की प्राथमिकता है?

डायल 112 की टीम पर हमला करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, आगजनी के मामले में भी 2 दबोचे

पिता की हत्या कर बोरी में लाश फेंकने वाला बेटा मां, मौसा व दोस्त सहित गिरफ्तार

दो ग्रामीणों के शव बरामद, एक अब भी लापता ​

सूचना

: बस ने मोटरसाइकिल मारी ठोकर, 14 वर्षीय छात्र की हुई मौत...

Admin

Mon, Feb 12, 2024

सौरव द्विवेदी

सूरजपुर. SECL बिश्रामपुर क्षेत्र में ठेके से चल रही कामगारों को लाने ले जानें वाली बस ने पल्सर सवार 14 वर्षीय 9 वीं  के छात्र को जबरदस्त ठोकर मार दी जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गोविंदपुर निवासी करण यादव आ जमुना प्रसाद बरगा 14 वर्ष अपने पल्सर मोटरसाइकिल से अपनी बहन को अंबेडकर चौक बिश्रामपुर छोड़ कर घर वापस जा रहा था, इसी बीच बाबा मस्त नाथ शिव मंदिर से थोड़ी दूरी पर बस क्रमांक ए बी 0816 के चालक ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुए जबरदस्त ठोकर मार दी जिससे छात्र करन की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गया । बस चालक बस छोड़कर घटना स्थल से फरार हो गया ।घटना आज सुबह की है। मृतक करन यादव के परिजनो ने बिश्रामपुर पुलिस थाना में शिकायत की है जिस पर विश्रामपुर पुलिस ने शिकायत पर धारा 63 4 ए के तहत मामला दर्ज कर चालक की तलाश कर रही है । छात्र की मौत पर नाराज ग्रामीणों ने जीएम कार्यालय का घेराव भी किया है. तो वही महाप्रबंधक( खनन) संजय सिंह में ग्रामीणों से चर्चा कर संबंधित ठेकेदार को तलब कर पीड़ित परिवार को मदद करने का आश्वासन पर धरना प्रदर्शन ख़त्म हुआ ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें