ब्रेकिंग

पहली बार शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, 29-30 जून को होगा दो दिवसीय आयोजन

समान नागरिक संहिता (UCC): क्या यह वास्तव में देश की प्राथमिकता है?

डायल 112 की टीम पर हमला करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, आगजनी के मामले में भी 2 दबोचे

पिता की हत्या कर बोरी में लाश फेंकने वाला बेटा मां, मौसा व दोस्त सहित गिरफ्तार

दो ग्रामीणों के शव बरामद, एक अब भी लापता ​

सूचना

: बालिकाओं, महिलाओं का लिंग आधार पर होने वाली हिंसा पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन...

Admin

Thu, Nov 28, 2024

सौरभ द्विवेदी

सूरजपुर.  सूरजपुर में 16 नवंबर से 10 दिसंबर तक ’’ मानव अधिकार दिवस’’  पर विश्व भर में 16 दिवसीय सक्रियता अभियान के रूप में लिंग आधारित हिंसा को समाप्त करने हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। जिसके तहत आज शा. आत्मानंद स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें बालिकाओं द्वारा महिलाओं का लिंग आधार पर होने वालीं हिंसा पर आधारित नुक्कड़ नाटक किया गया। बाल विवाह रोकने के संबंध में शपथ दिलाया गया एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित कर बालिकाओं को लिंग के आधार पर होने वाली हिंसा के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य श्रीमती अन्नू कांण्डे समस्त शिक्षक गण महिला एवं बाल विकास विभाग से महिला संरक्षण अधिकारी श्रीमती इन्दा तिवारी, सखी वन स्टॉप सेंटर से केंद्र प्रशासक श्रीमती विनिता सिन्हा, महिला आरक्षक श्रीमती अंजनी कश्यप, बाल संरक्षण इकाई से सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती अंजनी साहू एवं विद्यालय के समस्त छात्राएं उपस्थित थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें