ब्रेकिंग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

एडवेंचर स्पोर्ट्स’बना पुरानपारा स्कूल, टपकती छत और गिरते प्लास्टर के बीच 38 मासूमों की 'साहसिक' पढ़ाई!

सूचना

: बिहारपुर क्षेत्र में हो रहा सिलसिलेवार चोरी..एक ही रात में चोरों ने चार जगह पर बोला धावा..

Admin

Thu, Oct 11, 2018

राजेश सोनी

सूरजपुर- जिले के दूरस्थ क्षेत्र चांदनी बिहारपुर क्षेत्र में इन दिनों चोरों का आतंक फैला हुआ है आए दिन लगातार चोरियों से पुलिस के हाथ पैर फूलने लगे है नए तो नए कुछ दिनों पूर्व हुई चोरी का अभी तक पुलिस चोरों को पकड़ने में नाकाम रही है जिससे लोगों के जन धन के नुकसान की संभावना बनी हुई है! प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते मंगलवार की रात को बिहारपुर क्षेत्र के ग्राम नवाटोला में चोरों ने चार जगह धावा बोल चोरों ने सूरजपाल का घर का दरवाजा तोड़ दिया लेकिन परिजनों के जगे रहने के वजह से चोर चोरी करने में असफल रहे! दूसरी वारदात छोटे लाल यादव के घर से चोरो ने  दस हजार नगदी सहित 50 हजार के जेवरात पार कर दिया जबकि तीसरी घटना गौरी शंकर यादव के हुआ चोरो ने घर का दरवाजा का ताला तोड़कर नगदी सहित 17 हजार के सामान पार कर दिए, चौथी घटना भी ग्राम नवाटोला में ही हुआ यहाँ भी चोरो ने रामदयाल विश्वकर्मा के घर का दरवाजा तोड़कर घर में घुसे लेकिन घर में सदस्यों के जग जाने  वजह से चोर चोरी करने में नाकाम रहे!

पुलिस के नाक के नीचे चोरो चोरी के वारदात को दिया अंजाम.. 

जिस जगह पर पुलिस 12 बजे रात तक कर रही थी चेकिंग,चोरो ने वही किये हाथ साफ.... 

एक दिन में चार चोरियां होने के वारदात से ग्रामीणों में भय का व्याप्त है ग्रामीणों में एक दिन में चार चोरियों होना चिंता का विषय बना हुआ है क्योकि इस माह में सिलसिलेवार 8 चोरियां हो चुकी हैं लेकिन पुलिस का रवैया अभी तक ढुलमुल रहा है पुलिस चोरो को पकड़ने में नाकाम रही है इससे पुलिस के कार्य के प्रति ग्रामीणों में असंतोष है! ग्रामीणों का यह भी कहना है कि जब से नए थाना प्रभारी आए हैं तब से चोरी का सिलसिला लगातार बढ़ा है क्षेत्र में अशांति का माहौल है जिससे पुलिस के प्रति विश्वास उठ गया है वही उनका जीवन भयाक्रांत हो गया है कानाफूसी होने का उदाहरण है कि अभी तक पुलिस पिछले चार-पांच चोरियों के आरोपियों को अभी तक गिरफ्तार करने में नाकाम रही है चोरों के प्रति कोई ठोस कार्यवाही अभी तक नहीं कर पाई है!

चोर हुए चुस्त.. पुलिस निकली फुस्स   

गोरतलब है की बिहारपुर क्षेत्र में पूर्व में एक ही रात में तीन ताले टूटे थे जिसमें डाक्टर के घर से एक लाख नगदी सहित तीन लाखो के जेवरात की चोरी के मामले में पुलिस अभी तक पकड़ने में असफल रही सिर्फ हवा में हाथ पैर मारती रही,जबकि अभी हाल की बात करे तो आचार संहिता में पुलिस मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ बार्डर पर वाहन चेकिंग के बहाने अपना पाकेट गर्म कर अपने आप में मस्त है चोरो ने इसी का फायदा उठाते चोरी की वारदात को अंजाम देने में लगे हुए है! 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें