: बिहारपुर में हुये चोरी के 5 आरोपी गिरफ्तार..पकड़े गए सभी आरोपी मध्यप्रदेश के...
Admin
Fri, Jan 11, 2019
सूरजपुर-सूरजपुर जिले के दुरस्थ्य क्षेत्र बिहारपुर चांदनी मे लाखो रुपये के चोरी के मामले पुलिस ने 5 आरोपियो को गिरफ्तार कर 1 किलो चांदी के जेवरात सहित 8 हजार रूपये नगद बरामद किया।
बिहारपुर मे लगभग 4 माह पूर्व राजेन्द्र सिंह के सुने मकान मे अज्ञात चारों ने आलमारी में रखे सोने चांदी के जेवरात सहित 60 हजार रूपये नगदी समेत कुल 665100 रूपये का चोरी की घटना मे मामला पंजीबद्व किया गया था। 4 माह तक सूरजपुर जिले की पुलिस चोरो की पतासाजी मे लगी रही मुखबीर तंत्रं बार्डर क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों से पूछताछ ही करती ही रही इसी बीच छत्तीसगढ सीमा से लगे मध्यप्रदेश थाना बैढन, जिला सिंगरौली में भी कई स्थानों पर लगातार चोरी की घटना पर बैढन पुलिस ने ग्राम बुधेला, थाना बैढन निवासी 30 वर्षीय रामकुमार बसोर उर्फ मझला पिता शंलाल बसोर, 34 वर्षीय गोविन्द बसोर उर्फ सेठ पिता रामप्रसाद बसोर, ग्राम लमीदह, थाना सरई निवासी 28 वर्षीय सिपाही लाल उर्फ रामवृक्ष पिता जनकलाल बसोर, 34 वर्षीय बहादूर बसोर पिता जनकलाल बसोर एवं ग्राम बरहवाटोला, थाना बरगवा जिला सिंगरौली निवासी 35 वर्षीय रामजम बसोर पिता रामधारी बसोर को पकड़ा जिनसे पूछताछ के दौरान आरोपियो ने बिहारपुर चांदनी में चोरी करना स्वीकार किये जाने पर बैढन पुलिस ने इसकी सूचना बिहारपुर पुलिस को देन पर पुलिस ने न्यायालय सूरजपुर से प्रोडक्शन वारंट जारी कराकर आरोपियों को न्यायालय के पेश कर पुलिस रिमाण्ड लेकर आरोपियो से पूछताछ मे चोरी किये गये सोने के आभूषणों को गजरा बहरा, जिला सिंगरौली के बाजार के साप्ताहिक बाजार में बिक्री करना एवं बेचे गये रकम से कुछ चांदी के आभूषण खरीद कर घर में छिपाकर रखना बताये। पुलिस टीम आरोपियों के निशान देही पर 1 किलो चांदी के आभूषण के साथ 8 हजार रुपये नगदी बरामद कर जप्ती कार्यवाही कर पुलिस ने आरोपियो को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन