ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: बेहतर पत्रकारिता के लिए आध्यात्मिक जाग्रति जरुरी....प्रो0 कमल दीक्षित,स्वर्णिम समाज के विकास में मीडिया की भूमिका...

Admin

Tue, Nov 26, 2019

राजेश सोनी

सुरजपुर- एक अच्छा समाज बनाने के लिए अब समाचारों को बदलने की जरूरत है समाचार एैसे हो जो प्रेरणा दे और लोगो में छिपी हुई अच्छी सकारात्मक मूल्य युक्त धारणा को विकसित करने मे मदद करे। एसे प्रेरणादायी समाचार लोगो को अच्छे कार्य की ओर प्रवृत्त करेेंगे जिसमें समाचार एक माध्यम है एैसा करने मे पत्रकार महत्वपुर्ण भुमिका निभाते है।  उक्त विचार इंदौर से आये वरिष्ठ पत्रकार पूर्व विभागध्यक्ष माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विष्वविद्यालय भोपाल, पूर्व सम्पादक नवभारत, इंदौर तथा राजस्थान पत्रिका, जयपुर एवं संपादक मूल्यानुगत मीडिया तथा राजीखुशी इंदौर श्रद्धेय प्रो0 कमल दीक्षित ने सूरजपुर मे आयोजित स्वर्णिम समाज विकास मे मीडिया की भूमिका कार्यक्रम मे कहा। उन्होने बताया कि किसी भी घटना की पुरी जानकारी पत्रकार ही देता है और उसका नजरिया उस समाचार को आकार देता है वास्तव में वो चाहे तो अपने नजरिये से उस घटना को एक सकारात्मक दिशा भी दे सकता है यह पत्रकार की संवेदनषीलता पर निर्भर करता है। उन्होने इस बात को विभिन्न उदाहरण के माध्यम से बताया कि कई सारी एैसी भी खबरे आती है जो नाकारात्मक होती है पर एक संवेदनषील पत्रकार उसको एक सकारात्मक दिशा देकर उस समाचार को न्याय देता है। अंबिकापुर सेवाकेंद्र संचालिका विद्या बहन ने बताया कि चारो तरफ नाकारात्मकता बढ़ने का मुख्य कारण है हमारे मन की शक्ति कम हो गई है हमारे विचार ही नाकारात्मक होते जा रहे है आवष्यकता है कि अब हम स्व परिवर्तन करे तभी ये संसार को हम परिवर्तन कर सकते है इसका माध्यम है राजयोग की शिक्षा जिसको प्राप्त कर आप अपने विचारो को सकारात्मक बना कर मन को शक्तिशाली बना सकते है। कार्यक्रम में पत्रकारो ने आने वाली चुनौतियों को भी बताया जिसका समाधान प्रो0 कमल दीक्षित ने किया  जिससे वे सभी संतुष्ट हुए एवं राजयोग को जीवन में अपनाने की स्वीकृति भी दी कार्यक्रम का सफल संचालन ब्र.कु. रूपा बहन ने किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें