ब्रेकिंग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

एडवेंचर स्पोर्ट्स’बना पुरानपारा स्कूल, टपकती छत और गिरते प्लास्टर के बीच 38 मासूमों की 'साहसिक' पढ़ाई!

सूचना

: बैंक शाखा में किसानो से दुर्यव्यवहार

Admin

Wed, Jul 4, 2018
सूरजपुर-सूरजपुर युथ कांग्रेस सोशल मीडिया जिला सयोंजक मो.इस्तियाक ने सूरजपुर कलेक्टर श्री के. सी. देव सेनापति को ज्ञापन सौंप कर बताया कि  जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित अम्बिकापुर शाखा रामानुजनगर जो ब्लॉक का हृदय स्थल पर स्थित है उस बैंक शाखा में सैकङो किसान सेवा लेने आते हैं परंतु बैंक के कर्मचारियों के द्वारा आम लोगों से  अभद्रतापूर्ण तरीके से पेश आते है जिससे की आम आदमी बहुत आहत है और व्यक्तिवाद भी किया जाता है रसूखदार लोगों को नियम के विरुद्ध भी सेवा दिया जाता है, जिस पर आम लोग यदि विरोध करें तो उन्हें तमाम प्रकार की नियम-कायदे का पाठ पढ़ाया जाता है स्थिति ऐसी निर्मित हो गई है कि दूर गांव का आदमी दिन दिन भर बैंक में खड़ा रहता फिर भी उसका काम नहीं होता और रसूखदारों का काम फर्राटे से हो जाता है, जिला सयोंजक मो.इस्तियाक ने   अपनी बातों पर सत्यापित करने के लिए बैंक में लगे कैमरे की जांच कराने की बात कही,यदि बैंक जैसे कार्यालय  रसूखदारों के हाथों में बिका हुआ है तो आम लोगों को कितनी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा, वही इस मामले की जाँच व पूर्ण छानबीन कर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही व ठोस कदम उठाने की कलेक्टर से मांग की है।ज्ञापन सौंपने के  दौरान रेहान हासमी, बबलू राजवाड़े, अफरोज अंसारी, अफरोज खान, शाबीर हुसैन मौजूद रहे ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें